अलीगढ़ में झूम के बरसे बदरा, निचले इलाके में भरा पानी

लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से गर्मी से तो राहत मिला मगर शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। शहर के तमाम ऐसे क्षेत्र हैं जहां पानी भर गया है। घरों तक में पानी घुसा हुआ है जिसके चलते लोगों के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 05:06 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 05:06 PM (IST)
अलीगढ़ में झूम के बरसे बदरा, निचले इलाके में भरा पानी
घरों तक में पानी घुसा हुआ है, जिसके चलते लोगों के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है।

अलीगढ़, जेएनएन। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से गर्मी से तो राहत मिला मगर शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। शहर के तमाम ऐसे क्षेत्र हैं, जहां पानी भर गया है। घरों तक में पानी घुसा हुआ है, जिसके चलते लोगों के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। जलभराव के चलते शहर में तमाम जगहों पर नरकीय सिथति बन गई है। हालांकि, बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है।

बरसात से मिली राहत

पिछले एक पखवाड़े से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोग खासे परेशान थे और उनकी निगाहें आसमान में इंद्रदेव की कृपा पर टिकी हुई थीं। बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। बारिश की बूंदों से मानों धरती की सूखी कोख तृप्त हो गई हो। सबसे अच्छी बात है कि बारिश रिमझिम-रिमझिम होती रही। यह खेतों के लिए सोना के सामान हैं। इससे धान की फसल काे सबसे फायदा हुआ है। खेतों में पर्याप्त पानी मिल जाने से किसान खेतों में धान की रोपाई करने में जुट गए हैं। हालांकि इस बार बारिश काफी देरी से शुरू हुई है। पूरा जून माह ऐसे ही बीत गया पर बारिश नहीं हुई। बारिश न होने से 15 जुलाई तक तो मानों सूखे जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। मानों लग रहा था कि बादल इस बार नहीं बरसेंगे। मगर, दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से मौसम एकदम बदल गया है। किसान भी खुशी से झूम उठें हैं।

बुधवार सुबह में नमी थी। बादल छाए हुए हैं। मानों लग रहा है कि कभी भी बारिश हो जाएगी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। ठंडी बयार के चलते उमस नहीं है। यह मौसम काफी राहत देने वाला है। सबसे अच्छी बात है कि किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आई है। अभी तक किसानों को लग रहा था कि बारिश इस बार नहीं होगी। इससे उनके चेहरे मुरझाए हुए थे, पर अब किसान खुश हैं। खेतों में किसान धान की रोपाई कर रहे हैं। बुधवार तड़के से बादल फिर शुरू हो गए रात में बारिश शुरू हो गई। कुछ देर के लिए रुकी मगर फिर सुबह सात बजे से बारिश शुरू हो गई। लगातार हो रही बारिश से मौसम एक बार फिर खुशनुमा हो गया।

हालांकि, बारिश से शहर में कई जगह जलभराव हो गया, जिससे लोगों को दिक्कत हुई।

इन इलाकों में भरा पानी

शहर के गुरुद्वारा रोड, सुदामापुरी, सुरेंद्र नगर, मैरिस रोड, दुर्गाबाड़ी, 100 फुटा रोड, महावीरगंज, बारहद्वारी, रघुवीरपुरी, गोविंद नगर आदि जगहों पर भीषण जलभराव है। ऊपरकोट के कुछ मकानों में दरारें भी आ गईं हैं, जिससे लोगों को दहशत है। वो भयभीत हैं कि ऐसी बारिश होती रही तो कहीं मकान गिर जाएं। अनुमान है कि अभी अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। मौसम विभाग से जुड़े वैज्ञानिकों ने भी अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है।

chat bot
आपका साथी