JEE Advanced 2021 Result: हम्माद ने आल इंडिया रैंक 87 लाकर चमकाया नाम, ऐसे मिली सफलता Aligarh News

जेईई एडवांस 2021 का परिणाम शुक्रवार को जारी किया गया। इसमें इकरा कालोनी निवासी व एएमयू के पूर्व छात्र डा. मलिक फैसल के बेटे मलिक हम्माद फैसल ने आल इंडिया रैंक 87 हासिल कर जिले में ही नहीं बल्कि प्रदेश व देशभर में नाम चमकाया है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:53 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:53 AM (IST)
JEE Advanced 2021 Result:  हम्माद ने आल इंडिया रैंक 87 लाकर चमकाया नाम, ऐसे मिली सफलता Aligarh News
हम्माद ने बताया कि उनका सपना कंप्यूटर इंजीनियर बनने का है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। जेईई एडवांस 2021 का परिणाम शुक्रवार को जारी किया गया। इसमें इकरा कालोनी निवासी व एएमयू के पूर्व छात्र डा. मलिक फैसल के बेटे मलिक हम्माद फैसल ने आल इंडिया रैंक 87 हासिल कर जिले में ही नहीं बल्कि प्रदेश व देशभर में नाम चमकाया है। हम्माद ने बताया कि उनका सपना कंप्यूटर इंजीनियर बनने का है। वे 12 घंटे पढ़ाई करते थे। परीक्षा में सफलता का श्रेय अपने पिता, माता नाजिश अफ्फान को दिया। उनके मामा शमशाद निसार आजमी ने उनको मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। दावा किया कि उनके भांजे की यूपी में तीसरी रैंक है।

ऐसे मिली सफलता

मामा शमशाद निसार ने बताया कि धौर्रा निवासी नाना अफसान अहमद, नानी नूरजहां 1987 में बच्चों की शिक्षा के लिए आजमगढ़ से अलीगढ़ के धौर्रा सिविल लाइंस में आकर बसे थे। नाना-नानी ने हम्माद की सफलता पर कहा कि उनका अलीगढ़ आना सफल हो गया। पिता डा. मलिक ने बताया कि करीब 15 साल पहले वे इकरा कालोनी में आए थे। शुरुआती पढ़ाई अलीगढ़ में करके हम्माद लखनऊ से हाईस्कूल करने चला गया। उसके बाद कोटा से जेईई एडवांस की तैयारी की। स्वजन में अमीर अफ्फान, सईदुर्रहमान, खालिद सैफुल्लाह ने हम्माद को आशीर्वाद दिया।

शिव भारुका ने चमकाया नाम

बंसल क्लासेज के निदेशक डा. रजत प्रताप ङ्क्षसह ने बताया कि शिव भारूका ने आल इंडिया रैंक (जनरल) 353 हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया। बताया कि शिव अलीगढ़ निवासी नहीं हैं। कोटा में रहते हैं लेकिन, आनलाइन माध्यम से वे बंसल क्लासेज की अलीगढ़ शाखा से जुड़कर पढ़ाई करते हैं। उन्होंने संस्थान में प्रथम स्थान हासिल किया। इनके अलावा सार्थक बरार पीडब्ल्यूडी कैटेगरी में आठवीं रैंक हासिल करने में सफल रहे। सामान्य वर्ग ईडब्ल्यूएस कैटेगरी से आदित्य गर्ग ने 242वीं रैंक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया। नैंसी कंसल 774, लक्ष्य कोहली 1581, प्रथम मित्तल 2218, श्रेय अग्रवाल 2462, हिमांशु 3512, धनंजय गोयल 4168, खुशी 4472, सिमरन कौर 5006, वरुण अग्रवाल 5009, मानवेंद्र 1361, सात्विक गर्ग 7662, तन्मय 8337 और मोहम्मद रियाज 1163, अर्जुन 2905 रैंक हासिल करने में सफल रहे। फरान शिकोह, जाहिद तारिक व डा. श्रुति ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

.......

सरवर के 31 फीसद छात्र सफल

मेडिकल रोड स्थित सरवर क्लासेज के निदेशक अजीम सरवर ने बताया कि संस्थान के 31 फीसद विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस में सफलता हासिल की है। इसमें अलग-अलग कैटेगरी में शाकिब ने 702, आबिद अंसारी ने 1900, युवराज ङ्क्षसह ने 1953, अब्बास खान ने 2946, नितिन कुमार ने 3220, आसिफ जमाल 3565, अनवर ने 5231 रैंक हासिल की। निदेशक ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

.......

वंश ने चमकाया नाम

आकाश इंस्टीट््यूट के सहायक निदेशक अरशद हारुन ने बताया कि संस्थान के वंश अग्रवाल ने 2923 रैंक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया। श्रेष्ठ वत्सल शर्मा ने 3124, रिशिकाआर्या ने 3141, समर्थगुप्ता ने 3440, प्रसंग वशिष्ठ ने 5267, निशांत पाठक ने 7441, सुगम यादव ने 7759, अनंत अग्रवाल ने 9742 आल इंडिया रैंक हासिल करने में सफलता पाई। संस्थान के 26 से ज्यादा बच्चों ने जेईई एडवांस में सफलता हासिल की। शाखा प्रबंधक सचिन कुमार, सैयद शमशाद रिजवी, रोशन ङ्क्षसह आदि ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सिनर्जी क्लासेज के शिक्षक आरवी चौधरी ने बताया कि अंश चौधरी ने 1911 रैंक, प्रितिश शर्मा ने 3208 रैंक, हिमांशु ने 3512 रैंक, वरूण ने 5009 रैंक, तन्मय गर्ग ने 8337 रैंक, यशार्थ ङ्क्षसह ने 9140 रैंक हासिल कर शानदार सफलता पाई। आयुष वाष्र्णेय, साहिल, अर्जुन गुप्ता, अनमोल अग्रवाल, लतांशु वाष्र्णेय ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। शिक्षक ऐमन बिलग्रामी, पुरूषोत्तम और दिनेश कुमार भारद्वाज ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

आर्गनन क्लासेज का शानदार परिणाम

आर्गनन क्लासेज के डायरेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि जेईई एडवांस में संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की। संस्थान के आठ विद्यार्थियों ने सफलता पाई। यशार्थ ङ्क्षसह ने 1766 आल इंडिया रैंक हासिल की। प्रथमेश ने 2034 रैंक, मुदित ङ्क्षसह राजपूत ने 2831 रैंक के साथ सफलता हासिल की। सफल विद्यार्थियों ने सफलता का श्रेय संस्थान के शिक्षकों व उनकी आनलाइन पढ़ाई की तकनीकी को दिया। शिक्षक नवेद सिद्दीकी ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

वीसीजीसी के छात्रों ने चमकाया नाम

विनीत कोङ्क्षचग एंड गाइडेंस सेंटर (वीसीजीसी) के निदेशक विनीत शर्मा ने बताया कि संस्थान की प्रांजलि व रोहन ने जेईई एडवांस की परीक्षा में सफलता हासिल की है। छात्रा प्रांजलि वाष्र्णेय ने आल इंडिया रैंक 15485 और रोहन मेहरा ने आल इंडिया रैंक 23504 हासिल कर संस्थान का नाम चमकाया है। सफल विद्यार्थियों ने सफलता का श्रेय संस्थान के शिक्षकों को दिया। निदेशक ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

chat bot
आपका साथी