अलीगढ़ में जयंती पर जननायक कर्पूरी ठाकुर को याद किया गया

समारोह आयोजित कर जननायक को राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 02:13 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 02:13 AM (IST)
अलीगढ़ में जयंती पर जननायक कर्पूरी ठाकुर को याद किया गया
अलीगढ़ में जयंती पर जननायक कर्पूरी ठाकुर को याद किया गया

जासं, अलीगढ़ : जननायक कर्पूरी ठाकुरी की रविवार को जयंती सादगी के साथ मनाई गई। सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर सामाजिक व राजनीतिक संगठनों माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। दिवंगत कर्पूरी ठाकुर को शुचिता पूर्ण राजनीति का पक्षधर बताया।

जननायक कर्पूरी ठाकुर राष्ट्रीय समाज सेवा परिषद ने प्रतिमा स्थल पर मानव उत्थान दिवस के रूप में कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई। अध्यक्ष चंद्रबोस निराला व एसीएम रंजीत सिंह ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। निराला ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मागांधी के अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में कर्पूरी ठाकुर ने मात्र 16 वर्ष की आयु में भाग लिया था। अध्यक्षता देवी सिंह व संचालन दिनेश सिंह राजौरिया ने किया। यहां कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की गई। समाजसेवा के क्षेत्र में राजकुमार व इंजी. रमेश चंद्र को मरणोपरांत अलीगढ़ रत्न से नवाजा गया। यह पुरस्कार इनके स्वजनों को दिया। कार्यक्रम को सांसद सतीश गौतम, शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह, सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, पूर्व महापौर शकुंतला भारती, बसपा जिलाध्यक्ष डा. रतन दीप सिंह, सपा प्रदेश सचिव सलमान साहिद, जवाहर लाल बघेल, मंजू गोला, सुधीर बाबू आर्य, अशर्फी लाल, सतीश नायक, शेरपाल सिंह, पार्षद वीरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश शिरोमणी, धीरेंद्र सविता आदि ने संबोधित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, क्षेत्र उपाध्यक्ष श्यौराज सिंह, जिला महामंत्री डा. गोपाल माहेश्वरी, शिवनारायण शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी आशीष कुमार, जिला उपाध्यक्ष उमेश राघव ने भी माल्यार्पण किया।

इंडियन मेडिकल प्रोफेशनल एसोसिएशन ने खैर रोड स्थित कए होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया। राष्ट्रीय महासचिव डा. राजेश कुमार, सीएमओ वीवीएस कल्याणी, डा. कुलदीप राजपुरी मौजूद रहे। नौजवान महासभा अलीगढ़ ने विचार गोष्ठी का आयोजन किया। अमित, लालसिंह, मनोज, राकेश, राजवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, सौरभ आदि शामिल हुए। सविता समाज, अलीगढ़ ने शताब्दी नगर स्थित जिला कैंप कार्यालय पर केक काटा। जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सविता, जिला कोषाध्यक्ष दिगंबर सिंह सविता, उमेश सविता, जिला महामंत्री प्रभात कुमार सविता, दीपक सविता आदि मौजूद रहे।

बाइक रैली निकाली : युवा क्रांति मंच ने इबाइक रैली निकाली। प्रदेश अध्यक्ष गीता मित्तल, पार्षद दल नेता वीरेंद्र सिंह, दिनेश राजोरिया, अजय सविता, सूरज वर्मा, रितिक राणा, पार्षद विजेंद्र आदि शामिल हुए।

सर्वसमाज के नेता थे कर्पूरी : बसपा ने घंटाघर स्थित आंबेडकर पार्क में गोष्ठी का आयोजन किया। आगरा अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह, जिलाध्यक्ष डा. रतनदीप सिंह, अलीगढ़ मंडल के मख्य सेक्टर प्रभारी अरविद आदित्य, अशोक सिंह, रणवीर कश्यप आदि मौजूद थे।

सभी ने याद किए ठाकुर : प्रसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. रक्षपाल सिंह ने कहा वर्तमान दौर में सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर द्वारा किए गए संघर्षों से प्रेरणा लेनी होगी। महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद, यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष सलमान अहमद खान मौजूद रहे। क्वार्सी बाईपास स्थित सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष गिरीश यादव की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। पार्टीजनों ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, अर्जुन ठाकुर, जैकी ठाकुर, पंकज यादव, डा. गुलिस्ताना, प्रभात सविता, मनोज जाटव, सीमा यादव, नीतू शर्मा, विकास पंडित आदि थे।

chat bot
आपका साथी