Pt. Deendayal Upadhyay Jayanti : जल शक्‍ति मंत्री डा महेंद्र सिंह ने कहा, दीनदयाल के सपनों का बन रहा है भारत Aligarh News

सूबे के जल शक्ति मंत्री डाक्टर महेंद्र सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह (बाबूजी) की धरती पर आज अच्छा लग रहा है। भारत गौरवमयी है। भारत में भारत के लोगों का शासन था तब भारत सोने की चिड़िया कहलाता था।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 02:58 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 02:58 PM (IST)
Pt. Deendayal Upadhyay Jayanti : जल शक्‍ति मंत्री डा महेंद्र सिंह ने कहा, दीनदयाल के सपनों का बन रहा है भारत Aligarh News
जल शक्ति मंत्री डाक्टर महेंद्र सिंह ने कहा कि भारत गौरवमयी है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। सूबे के जल शक्ति मंत्री डाक्टर महेंद्र सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह (बाबूजी) की धरती पर आज अच्छा लग रहा है। भारत गौरवमयी है। भारत में भारत के लोगों का शासन था तब भारत सोने की चिड़िया कहलाता था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर डाक्टर महेंद्र सिंह ने कहा कि दुनिया में तक्षशिला, नालंदा जैसे विश्वविद्यालय हमारे यहां रहे। दुनिया में भारत का परचम है। दुनिया के ताकतवर प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी का नाम है। यह भाजपा सरकार की बदौलत हो पाया है। ब्रज की धरती अनमोल है। एकात्म मानववाद का सूत्र पंडित दीनदयाल ने दिया। उसी मार्ग पर भारत चल रहा है। कोई ताकत नहीं जो भारत को विश्व की ताकत बनने से रोक सके।

बराक ओबामा ने गुजराती भाषा बोल किया था मोदी का स्‍वागत

सुरेंद्र नगर स्‍थित श्रीराम वैंक्‍यूट हॉल में दीनदयाल जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि पीएम के स्वागत के लिए अब अमेरिका भी बांहे फैलाये खड़ा रहता है। पहली बार जब पीएम अमेरिका गए थे तो बराक ओबामा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वागत में गुजराती भाषा बोल कर उनका अभिनंदन किया था। यह पीएम मोदी की ताकत है। इस बार भी पीएम की अमेरिका यात्रा में तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्ष कह रहे हैं कि जैसा मोदी कहें वैसा करना चाहिए। यह भारत की ताकत है।

प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

दुनिया के ताकतवर प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी का नाम है। यह भाजपा सरकार की बदौलत हो पाया है। ब्रज की धरती अनमोल है। एकात्म मानववाद का सूत्र पंडित दीनदयाल ने दिया। उसी मार्ग पर भारत चल रहा है। कोई ताकत नहीं जो भारत को विश्व की ताकत बनने से रोक सके। इससे पहले जल शक्ति मंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के द्वार का शुभारंभ किया। नौरंगाबाद में बना यदि द्वार पंडित दीनदयाल के एकात्म मानववाद को प्रदर्शित करता है। मंत्री ने जनसंघ से लेकर भाजपा की अभी तक की यात्रा की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इसमें श्याम प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर जेपी नड्डा तक की तस्वीरें लगीं हैं।

chat bot
आपका साथी