Aligarh Weather Forecast : गुरुवार की सुबह रही खुशगवार, बादलों की आवाजाही लोगों को भायी Aligarh news

टाक्‍टे तूफान के बाद यास का असर भी अब दिखने लगा है। बीते दो दिनो से आसमान में बादलों का डेरा जमा हुआ है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 27 May 2021 09:24 AM (IST) Updated:Thu, 27 May 2021 09:44 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast : गुरुवार की सुबह रही खुशगवार, बादलों की आवाजाही लोगों को भायी Aligarh news
टाक्‍टे तूफान के बाद यास का असर भी अब दिखने लगा है।

अलीगढ़, जेएनएन । टाक्‍टे तूफान के बाद यास का असर भी अब दिखने लगा है। बीते दो दिनो से आसमान में बादलों का डेरा जमा हुआ है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि इस समय सुबह और शाम मौसम खुशगवार हो गया है लेकिन दिन में लोगो का घर से निकलना दुश्‍वार है।  गुरुवार की सुबह खुशनुमा रहा, आसमान में बादलों की आवाजाही सुकून दे रही है। 

फिर बदल सकता है मौसम

टाक्टे तूफान के बाद अब यास चक्रवात ने मौसम में बदलाव ला दिया है। इसका असर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। उम्‍मीद की जा रही है एक बार फिर मौसम बदल सकता है। हालांकि इस बारिश से किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन चक्रवात से पेड़ों को नुकसान हो सकता है। बिजली प्रभावित हो सकती है। कुछ दिन पहलेे आए टाक्‍टे तूफान से मई महीने में सावन जैसा मौसम होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। पिछले 10 साल में रिकार्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई। बीते दो  तीन दिनों से मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। 

संक्रमाक बीमारियों को बढ़ा खतरा

बारिश के चलते अब संक्रामक बीमारियों के बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। जलभराव के चलते मलेरिया, डेंगू की बीमारी फैल सकती है। देहात के साथ ही शहरी के भी कई क्षेत्रों में जलभराव है। 

chat bot
आपका साथी