दी रेवन्यू सिविल एवं क्रिमिनल बार एसोसिएशन : बार व बैंच के मध्य सामंजस्य बनाए रखना जरूरी Aligarh News

शुक्रवार को पदाधिकारियों को शपथ दिलाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि तहसीलदार सौरभ यादव ने सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। मनोनीत पदाधिकारियों ने बार व बैंच के मध्य सामंजस्य बनाए रखने की बात कही।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 04:23 PM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 04:23 PM (IST)
दी रेवन्यू सिविल एवं क्रिमिनल बार एसोसिएशन : बार व बैंच के मध्य सामंजस्य बनाए रखना जरूरी Aligarh News
तहसीलदार ने सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

अलीगढ़, जेएनएन। दी रेवन्यू सिविल एवं क्रिमिनल बार एसोसिएशन के मनोनीत सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। तहसीलदार ने सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बार का चुनाव सर्व सम्मति से निर्विरोध हुआ था। जिसमें अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष रामकुमार शर्मा, सचिव ग्रीस कुमार शर्मा, उपसचिव मोहन श्याम, कोषाध्यक्ष उदयवीर सिंह, ऑडिटर पुरूषोत्तम वार्ष्णेय को मनोनीत किया गया था।

पदाधिकािरयों को दिलाई शपथ

शुक्रवार को पदाधिकारियों को शपथ दिलाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि तहसीलदार सौरभ यादव ने सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। मनोनीत पदाधिकारियों ने बार व बैंच के मध्य सामंजस्य बनाए रखते हुए अधिवक्ताओं के मान सम्मान व वादकारियों के हित के लिए कार्य करने की बात कही। अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह व संचालन पुरुषोत्तमदाश ने किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार प्रवेश कुमार, दी सिविल एंड क्रिमिनल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार शर्मा, सर्वेंद्र दीक्षित, वीरेंद्र शर्मा, रामेन्द्र शर्मा, सुरेंद्र आर्य, विवेक प्रकाश, मनोज शर्मा, राकेश शर्मा, नर्मदेश्वर कौशिक, मुनेश सिंह, विजय वर्मा, प्रमोद पाराशर, अशोक उपाध्याय, हंसराज सिंह, रविंद्र सिंह, चंद्रपाल कर्दम, वीरेंद्र सिंह, महाराज सिंह, जगवीर सिंह, दिनेश पाठक, दिनेश चौधरी आदि थे।

chat bot
आपका साथी