10 दिन में बिना हेलमेट पहनने वाले साढ़े तीन हजार से ज्यादा लोगों के चालान Aligarh news

कोरोना काल में भी लोग यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद लोग हेलमेट तक पहनना नहीं सीखे। पिछले 10 दिन के अंदर पुलिस ने हेलमेट न पहनने वाले डेढ़ हजार लोगों के चालान काटे हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 06:31 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 06:31 AM (IST)
10 दिन में बिना हेलमेट पहनने वाले साढ़े तीन हजार से ज्यादा लोगों के चालान  Aligarh news
कोरोना काल में भी लोग यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

अलीगढ़, जेएनएन। कोरोना काल में भी लोग यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद लोग हेलमेट तक पहनना नहीं सीखे। पिछले 10 दिन के अंदर पुलिस ने हेलमेट न पहनने वाले डेढ़ हजार लोगों के चालान काटे हैं। इसी तरह सीट बेल्ट न पहनने पर भी साढ़े तीन हजार से ज्यादा वाहनों पर कार्रवाई हुई है। पुलिस अब कोरोना की बढ़ती रफ्तार के साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्ती बढ़ाएगी। 

पुलिस ने तैयार की कार्ययोजना

शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस ने कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत जिलेभर के 40 चौराहों को सीसीटीवी से लैस किया गया है। इसकी निगरानी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से होती है। इसके साथ ही पुलिस ने विभिन्न जगहों पर शिविर लगाकर लोगों को नियमों के प्रति जागरूक भी किया। लेकिन, लोग जागरूक नहीं हो रहे। इसके तहत अब ताबड़तोड़ चालान काटे जा रहे हैं। बीते 10 दिन के अंदर 3715 चालान किए गए हैं। इनमें औसतन चार सौ चालान रोजाना किए जा रहे हैं। इसके अलावा बिना सीट बेल्ट के भी चार सौ स ज्यादा काटे गए हैं। एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर औसतन रोजाना चार सौ चालान किए जा रहे हैं। लोग नियमों का पालन करके पुलिस का सहयोग करें।  

पिछले 10 दिन का आंकड़ा 

दिन, चालान

18 अप्रैल,  128

17 अप्रैल, 136 

16 अप्रैल, 315 

15 अप्रैल, 317

14 अप्रैल, 393

13 अप्रैल, 346 

12 अप्रैल, 417 

11 अप्रैल, 534 

10 अप्रैल, 519 

9 अप्रैल, 610

chat bot
आपका साथी