Convenience : प्राचार्य की अनुमति से प्राइवेट में स्थानांतरण ले सकते हैं संस्थागत छात्र Aligarh news

डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की ओर से स्नातक व परास्नातक छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरा कदम उठाया गया है। संस्थागत विद्यार्थी के तौर पर प्रवेश ले चुके छात्र-छात्राएं अगर किन्हीं विशेष कारणों से व्यक्तिगत विद्यार्थी के तौर पर पढ़ाई कराना चाहें तो उनको ये सुविधा उपलब्ध होगी।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 05:40 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 08:45 AM (IST)
Convenience : प्राचार्य की अनुमति से प्राइवेट में स्थानांतरण ले सकते हैं संस्थागत छात्र Aligarh news
डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की ओर से स्नातक व परास्नातक छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरा कदम उठाया गया है।

अलीगढ़, जेएनएन।  : डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की ओर से स्नातक व परास्नातक छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरा कदम उठाया गया है। संस्थागत विद्यार्थी के तौर पर प्रवेश ले चुके छात्र-छात्राएं अगर किन्हीं विशेष कारणों से व्यक्तिगत विद्यार्थी के तौर पर पढ़ाई कराना चाहें तो उनको ये सुविधा उपलब्ध होगी। बशर्ते इसके लिए अपने कालेज के प्राचार्य से अनुमति ले ली जाए। यह जानकारी डीएस डिग्री कालेज व विश्वविद्यालय की जनसंपर्क अधिकारी डा. सुनीता गुप्ता ने दी।

घर पर ही पढ़ाई कर परीक्षा देने के पक्ष में विद्यार्थी 

कोरोना संक्रमण काल में तमाम विद्यार्थी कालेज जाने के बजाय घर पर ही पढ़ाई कर परीक्षा देने के पक्ष में हैं। अभिभावक भी चाहते हैं कि उनके बच्चे कालेज जाकर संक्रमण का शिकार न हो जाएं। डा. सुनीता ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रवेश समिति की बैठक में कुलपति प्रो. अशोक मित्तल की ओर से ये व्यवस्था की गई है। अगर विद्यार्थी खुद को संस्थागत से व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में स्थानांतरित करना चाहता है तो प्राचार्य की संस्तुति पर विश्वविद्यालय इसकी अनुमति दे देगा। ये सुविधा पाने के लिए ये अनिवार्य किया गया है कि ऐसे विद्यार्थी के पास प्रायोगिक विषय नहीं होने चाहिए।

chat bot
आपका साथी