किसानों के साथ अन्याय सहन नहीं होगा

भारतीय किसान यूनियन की पंचायत टप्पल क्षेत्र के गांव पालर में हुई। अध्यक्षता विजय पाल सिंह पूर्व प्रधान कंसेरा व संचालन वीरेंद्र सिंह जिला महासचिव व सुंदर सिंह बालियान मंडल अध्यक्ष ने किया। पंचायत में ग्राम पालर में किसानों की समस्या पर विचार किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Jul 2021 12:06 AM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 12:06 AM (IST)
किसानों के साथ अन्याय सहन नहीं होगा
किसानों के साथ अन्याय सहन नहीं होगा

अलीगढ़ : भारतीय किसान यूनियन की पंचायत टप्पल क्षेत्र के गांव पालर में हुई। अध्यक्षता विजय पाल सिंह पूर्व प्रधान कंसेरा व संचालन वीरेंद्र सिंह जिला महासचिव व सुंदर सिंह बालियान मंडल अध्यक्ष ने किया। पंचायत में ग्राम पालर में किसानों की समस्या पर विचार किया गया। कहा किग्राम पालर में 1995 में शासन ने नसबंदी कराई थी, जिसमें गांव वालों को प्रलोभन दिया गया था कि जो नसबंदी कराएगा उसे भूमि का आवासीय एवं कृषि पट्टा दिया जाएगा। इसी क्रम में ग्राम के 84 लोगों ने नसबंदी कराई, जिन्हें शासन द्वारा चरागाह में पट्टा दे दिया गया। परंतु शासन ने उनकी जमीन से किसानों से हटाकर पौधारोपण कराने की तैयारी कर ली है। प्रशासन जबरन किसानों के खेत में पौधारोपण कराना चाहता है। रविवार को भाकियू ने गांव पालर जाकर किसानों से कहा कि उनका कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया जाएगा। किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष विमल तोमर ने कहाकि किसान की जमीन है जिसे किसान जोतता रहेगा। अगर प्रशासन इसमें कोई हस्तक्षेप करेगा तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम खैर को संबोधित ज्ञापन इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह को सौंपा गया। इस मौके पर महेंद्र सिह, सुंदर सिंह, विमल तोमर, वीरेंद्र सिंह, बंटी शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, भोला चौधरी बिल्लू ताऊ, करुआ सिह आदि थे।

कोल्ड स्टोर मालिकों

के खिलाफ धरना आज

इगलास : भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह ने कहा है कि कुछ कोल्ड स्टोर मालिका किसानों के आलू बेचने का भुगतान नहीं कर रहे, जिनके खिलाफ सोमवार को उद्यान पार्क अलीगढ़ में किसान धरना प्रदर्शन करेंगे। वहीं 17 जुलाई को भाकियू द्वारा सांसद व विधायकों के कार्यालय एवं निवास स्थानों पर कृषि कानूनों को समाप्त कराने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन का एलान किया है।

chat bot
आपका साथी