आमजन को रुला रही महंगाई, अलीगढ़ में बोले कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर

आरोप लगाया कि कोरोना संक्रमित मरीजों को सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं दे सकी। जीवनदायिनी आक्सीजन व उपचार के अभाव में हजारों लोग मर गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 02:08 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 02:08 AM (IST)
आमजन को रुला रही महंगाई, अलीगढ़ में बोले कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर
आमजन को रुला रही महंगाई, अलीगढ़ में बोले कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर

जासं, अलीगढ़ : कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी तौकीर आलम ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से लोग महामारी से त्रस्त थे, अब बेतहाशा महंगाई आमजन को रुला रही है। इन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना संक्रमित मरीजों को सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं दे सकी। जीवनदायिनी आक्सीजन व उपचार के अभाव में हजारों लोग मर गए। केंद्र सरकार हर मोर्चा पर विफल है।

शुक्रवार देर रात रामघाट रोड स्थित होटल आभा रीजेंसी में आलम ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह चुनावी मोड में है। एनडीए की विफलताएं व यूपीए मनमोहन सरकार की उपलब्धियां जन जन तक पहुंचाई जाएंगी। इसके लिए विकास खंड स्तर के कार्यकर्ताओं का जल्द ही प्रशिक्षण शिविर लगेंगे। इससे पहले संगठन को दुरुस्त किया जा रहा है। ब्लाक स्तर की कमेटियों का गठन व उनकी सक्रियता का आकलन किया जा रहा है। शनिवार को अतरौली विकास खंड में चुनिदा कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। तौकीर आलम का अभिवादन जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, रिसर्च कमेटी के महासचिव जियाउद्दीन राही, जिला प्रभारी मुकेश धनगर आदि ने किया।

.......

कांग्रेस हर मजहब का करती है सम्मान : बंसल

जासं, अलीगढ़ : हरियाणा प्रभारी व पूर्व एमएलसी विवेक बंसल ने कहा कि कांग्रेस हर मजहब व जाति का सम्मान करती है। पार्टी ने सदैव संविधान की रक्षा की है। बंसल शुक्रवार को आजाद नगर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पप्पू अल्वी की ओर से आयोजित खुद के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा करने के लिए आगे आना होगा। महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी बॉबी ने फूलमाला पहनाकर पप्पू अल्वी का स्वागत किया। पप्पू अल्वी ने कहा कि वे पार्टी को मजबूती के लिए काम करेंगे। संचालन शाहिद खान ने किया।

chat bot
आपका साथी