India China Border Dispute: NSUI ने फूंका चीन का झंडा, शहरवासियों में गुस्सा Aligarh news

आम लोगों के साथ-साथ राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने पुतले फूंके और नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। इसके अलावा शहरवासियों ने चीन के सामान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Thu, 18 Jun 2020 04:46 PM (IST) Updated:Fri, 19 Jun 2020 01:50 PM (IST)
India China Border Dispute: NSUI ने फूंका चीन का झंडा, शहरवासियों में गुस्सा Aligarh news
India China Border Dispute: NSUI ने फूंका चीन का झंडा, शहरवासियों में गुस्सा Aligarh news

अलीगढ़ जेएनएन। भारतीय सेना पर चीन द्वारा धोखे से किए गए कायराना हमले से अलीगढ़ के लोगों में बेहद नाराजगी है।सड़क पर उतर आए। आम लोगों के साथ-साथ राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने पुतले फूंके और नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। इसके अलावा शहरवासियों ने चीन के सामान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।

एनएसयूआई ने फूंका पुतला

एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने  धर्म समाज महाविद्यालय के गेट के सामने चीन का झंडा फूंका और गुस्से का इजहार करते हुए मांग की कि भारत शहीद जवानों का बदला हमला करके ले।

घंटाघर पर भी फूंका पुतला

इसके साथ-साथ घंटाघर पर भी लोगों ने चीन की कायराना हरकत का विरोध किया और चीन का झंडा फूंका। इसके अलावा शहरवासियों ने बयान जारी की चीन का विरोध किया।

छात्रों में आक्रोश 

गगन पब्लिक स्कूल के कक्षा 12 के छात्रों ने शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। छात्र देवेश ठाकुर ने कहा कि चीन को हमें उसी की भाषा में जवाब देना चाहिए। 

शहीदों की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी : कुलपति 

एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने चीनी सेना के हमले की निंदा की। भारतीय सैनिकों की शहादत पर दुख व्यक्त किया। कहा, हम शहीदों को सलाम करते हैं। शहीदों की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी।

ओएलएफ के छात्र ने जलाए चाइनीज खिलौने

ओएलएफ के कक्षा तीन के छात्र मो. अफजल मजहर ने धौर्रा माफी स्थित निवास पर दर्जनों चीन निर्मित खिलौने जला दिए। साथ ही हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय, भारतीय सेना के शहीद सैनिक अमर रहे के नारे लगाए। वह अपने सैनिक दादा की तरह भारतीय सेना में भर्ती होकर चीन को सबक सिखाना चाहते हैं

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री मुकेश कुमार ङ्क्षसह ने कहा, जो भी देश हमारी तरफ आंख उठाएगा उसको मुंहतोड़ जवाब देने में हमारे जाबांज सैनिक सक्षम हैं। इस मौके पर राजेश कटारा, कौशलेंद्र सिंह, रमेश सिंह, अमित, अजीत, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी