दीनदयाल के सपनों का बन रहा भारत : डा. महेंद्र

जल शक्ति मंत्री ने जयंती के अवसर पर कार्यकर्ताओं में भरा जोश। -कहा पीएम

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 08:08 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 08:08 PM (IST)
दीनदयाल के सपनों का बन रहा भारत : डा. महेंद्र
दीनदयाल के सपनों का बन रहा भारत : डा. महेंद्र

कैचवर्ड: आयोजन

-जल शक्ति मंत्री ने जयंती के अवसर पर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

-कहा, पीएम मोदी दुनिया के सबसे शक्तिशाली प्रधानमंत्री

-पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से द्वार और प्रदर्शनी का शुभारंभ जासं, अलीगढ़ : सूबे के जल शक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों का भारत बन रहा है। दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय का नारा दिया था, पीएम नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रोदय का नारा दिया है। दोनों का सूत्र वाक्य एक ही है। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि भारत में भारत के लोगों का शासन था तब भारत सोने की चिड़िया कहलाता था। भारत का फिर उसी तरफ कदम बढ़ रहा है।

कोल विधायक अनिल पाराशर के संयोजन में श्रीराम बैंक्वेट हॉल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर डा. महेंद्र सिंह ने कहा कि 1947 में भारत आजाद हुआ, मगर आजाद भारत कैसा हो, उस विचार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दिया। मोदी दुनिया के सबसे ताकतवर प्रधानमंत्री हैं। डा. महेंद्र सिंह ने सीएम योगी की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर योगी को मुख्यमंत्री बनाना है। इससे पहले कोल विधायक अनिल पाराशर और शहर विधायक संजीव राजा ने डा. महेंद्र सिंह का स्वागत किया।

सांसद सतीश कुमार गौतम ने कहा कि पीएम मोदी विदेश की धरती पर जाते हैं तो भारत का मस्तक ऊंचा होता है। राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल ने चैरवेती का सूत्र अपनाया। अध्यक्षता योगेंद्र पाल सिंह लालू ने की। कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि इतनी संख्या में लोगों को देखकर वह अभिभूत हैं। हमें प्राण-प्रण से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के संकल्पों को लेना है और उसे जन-जन तक पहुंचाना है।

मंचासीन जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, एमएलसी डा. मानवेंद्र सिंह, रामसखी कठेरिया, ठा. श्यौराज सिंह, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, ब्लाक प्रमुख हरेंद्र सिंह आदि थे। संचालन प्रदीप पेंटर ने किया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष इं. राजीव शर्मा, एमएलसी ठा. जयवीर सिंह, मनोज शर्मा, उपेंद्र सिंह नीटू, वीरेंद्र सिंह, शैलेंद्र गुप्ता, उप सभापति डा. मुकेश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, पार्षद अनिल सेंगर, केके शर्मा, संगीता वाष्र्णेय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष धर्मवीर लोधी, कृष्णा गुप्ता, प्रीति वाष्र्णेय, जगदीश महाजन, एसडी गुप्ता आदि मौजूद थे।

इंसेट

मेरे नाम से बन रहा विवि

डा. महेंद्र सिंह ने कहा कि पीएम ने अलीगढ़ में मेरे नाम से विवि की स्थापना की। हालांकि, राजा साहब के नाम से यह विवि है, मगर मेरा नाम भी महेंद्र है। उन्होंने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह के गौरवगाथा को अभी तक कोई नहीं पहचान पाया था। इंसेट

द्वार का किया लोकार्पण, प्रदर्शनी देख अभिभूत

जल शक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने नौरंगाबाद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति द्वार का लोकार्पण किया। यहां बड़ी माला से कोल विधायक अनिल पाराशर और शहर विधायक संजीव राजा ने महेंद्र सिंह का स्वागत किया। इसके बाद श्रीराम बैंक्वेट हाल में प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

chat bot
आपका साथी