Independence Day 2020:स्वतंत्रता दिवस आज, नहीं होंगे सामूहिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम Aligarh News

कोरोना काल के चलते इस बार स्वतंत्रता दिवस बिल्कुल अलग होगा। प्रशासन की ओर से जिलेभर में अलर्ट जारी किया गया है। इसमें सामूहिक व सांस्कतिक कार्यक्रमों पर रोक लगाई गई है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 08:20 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 08:20 AM (IST)
Independence Day 2020:स्वतंत्रता दिवस आज, नहीं होंगे सामूहिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम Aligarh News
Independence Day 2020:स्वतंत्रता दिवस आज, नहीं होंगे सामूहिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम Aligarh News

अलीगढ़ जेएनएन: कोरोना काल के चलते इस बार स्वतंत्रता दिवस बिल्कुल अलग होगा। प्रशासन की ओर से जिलेभर में अलर्ट जारी किया गया है। इसमें सामूहिक व सांस्कतिक कार्यक्रमों पर रोक लगाई गई है। सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में सुबह नौ बजे ध्वजारोहण होगा। कमिश्नर, आइजी, डीएम-एसएसपी व सीडीओ ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपील की है कि सभी लोग हर्षोल्लास व सादगी के साथ शारीरिक दूरी का पालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाएं।

कोरोना का प्रकोप
स्वतंत्रता दिवस पर हर साल स्कूल कॉलेजों के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर भी कार्यक्रम होते थे। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते थे। इस बार कोरोना का प्रकोप है। देश को आजादी मिलने के बाद से यह पहला अवसर होगा, जब स्कूल-कॉलेजों में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम बिना विद्यार्थियों के होंगे। कहीं भी सांस्कृतिक आयोजन नहीं होंगे। न विद्यार्थियों को आजादी का वह लड्डू मिलेगा, जिसका इंतजार रहता है। एडीएम सिटी राकेश मालपाणि की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों पर सुबह नौ बजे ध्वजारोहण होगा। रामधुन से शुरुआत होगी। शहर के विभिन्न पार्कों व सार्वजिनक स्थानों पर माल्यार्पण कार्यक्रम होंगे। इसके लिए अतिथियों के नाम तय हो गए हैं।

chat bot
आपका साथी