हाथरस में महिलाओं से अभद्रता, चिकित्‍सक पर प्रसूता के लात मारने का आरोप,जमकर हंगामा

जिला महिला अस्पताल में अल्टासाउंड कराने आई महिलाओं के साथ चिकित्सक ने अभद्र व्यवहार कर दिया। महिलाओं ने गाली गलौज करने का आरोप भी चिकित्सक पर लगाया है। वहीं एक प्रसूता ने पेट में लात मारने का आरोप चिकित्सक पर लगाया।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 04:19 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 04:19 PM (IST)
हाथरस में महिलाओं से अभद्रता, चिकित्‍सक पर प्रसूता के लात मारने का आरोप,जमकर हंगामा
महिलाओं ने गाली गलौज करने का आरोप भी चिकित्सक पर लगाया है।

हाथरस, जागरण संवाददाता। जिला महिला अस्पताल में अल्टासाउंड कराने आई महिलाओं के साथ चिकित्सक ने अभद्र व्यवहार कर दिया। महिलाओं ने गाली गलौज करने का आरोप भी चिकित्सक पर लगाया है। वहीं एक प्रसूता ने पेट में लात मारने का आरोप चिकित्सक पर लगाया।

यह है मामला

सूचना पर पहुंचे राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के पंकज धबरैया कार्यकर्ताओं के साथ महिला जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां आरोपित चिकित्सक के खिलाफ निलंबन व रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई। कार्रवाई न करने पर महिला अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। अस्पताल प्रशासन द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पंकज धबरैया गर्भवती महिला को स्ट्रेचर पर डालकर अस्पताल के बाहर आ गए। हंगामा बढ़ता देख अस्पताल प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित महिलाओं का आरोप था कि अल्ट्रासाउंड करने वाले चिकित्सक ने पर्चे फेंक दिये। गाली देने का आरोप भी पीड़ित महिलाओं ने लगाया। अस्पताल प्रशासन ने चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देने के बाद ही हंगामा शांत हुआ। गर्भवती महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपित चिकित्सक के खिलाफ पीड़ित महिलाओं की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर पुलिस को दी।

chat bot
आपका साथी