Bird Flu Alert In Aligarh : बर्ड फ्लू को लेकर अलीगढ़ में बढ़ी निगरानी, ये है रणनीति

बर्ड फ्लू को लेकर पशु पालन विभाग ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया है। गैर प्रदेशों से जिले में अंडा व मुर्गी की आपूर्ति पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। अब कोई भी कारोबारी अन्य प्रदेशों से मुर्गी व अंडा नहीं ल सकेगा।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 11:56 AM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 11:56 AM (IST)
Bird Flu Alert In Aligarh : बर्ड फ्लू को लेकर अलीगढ़ में बढ़ी निगरानी, ये है रणनीति
बर्ड फ्लू को लेकर पशु पालन विभाग ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया है।

अलीगढ़, जेएनएन। बर्ड फ्लू को लेकर पशु पालन विभाग ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया है। गैर प्रदेशों से जिले में अंडा व मुर्गी की आपूर्ति पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। अब कोई भी कारोबारी अन्य प्रदेशों से मुर्गी व अंडा नहीं ल सकेगा। वहीं, सोमवार को जिले में अलग-अलग स्थानों से पांच और संदिग्ध पक्षियों के नमूने लिए गए। इन्हें जांच के लिए बरेली लैब में भेजा गया है। पशुपालन विभाग की पांच टीमों जिले में पूरी तरह से सचेत हैं। सभी पोल्ट्री फाॅर्म व पक्षियों की निगरानी की जा रही है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीपी सिंह खुद पोल्ट्री फॉर्म का रोज निरीक्षण कर रहे हैं। 

 तीन लाख अंडों का हर दिन उत्पादन 

प्रदेश में बर्ड फ्लू का पहला मामला सामने आ चुका है। ऐसे में अब सभी जिलों के अफसर अलर्ट हो गए है। जिले में कुल 33 मुर्गी फार्म हैं। इनमें करीब पांच लाख मुर्गी हैं। इन पोल्ट्री फार्म से करीब तीन लाख अंडों का हर दिन उत्पादन होता है। वहीं, अन्य जलाशय व अन्य स्थानों पर भी पक्षी भ्रमण करते हैं। इन सभी की निगरानी के लिए जिले में पांच टीमें बनी हुई है। हर टीम में पांच लोग है। यह पोल्ट्री फार्म समेत अन्य स्थानों की पड़ताल करते हैं। पिछले दिनों 20 सैंपल जांच के लिए बरेली भेजे गए थे। यह सभी नेगेटिव आए। अब सोमवार को पांच और संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब इनकी रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। 

घट रहे दाम : बर्ड फ्लू की दहशत के चलते लोगों ने अंडे व चिकन से परहेज करना शुरू कर दिया है। इसी कारण पिछले कई दिनों से अंडे व चिकन के दाम तेजी से गिर रहे हैं। अंडा जहां 50 रुपये प्रति क्रेट तक गिर गया है। वहीं, चिकन भी 60 रुपये किलो तक कम हुआ है। अब अंडे की क्रेट 120 रुपये की मिल रही है। वहीं चिकन 140 से 150 प्रति किला है। 

सभी तहसीलों में टीमें सक्रिय हैं। अब तक 20 सैंपल की जांच रिपोर्ट आ गई है। पांच और अन्य सैंपल लिए गए है। गैर प्रदेशों से अंडे व मुर्गी की आपूर्ति पर रोक लगा दी गई है। 

डॉ. वीपी सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी

chat bot
आपका साथी