इंटरनेट मीडिया के प्लेटफार्म पर बढ़ाएं निगरानी, अलीगढ़ के पुलिस अफसरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में बोले एडीजी

जासं अलीगढ़ एडीजी आगरा जोन राजीव कृष्ण ने शनिवार को जिले के अफसरों के साथ वीडियो क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 11:18 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 11:18 PM (IST)
इंटरनेट मीडिया के प्लेटफार्म पर बढ़ाएं निगरानी, अलीगढ़ के पुलिस अफसरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में बोले एडीजी
इंटरनेट मीडिया के प्लेटफार्म पर बढ़ाएं निगरानी, अलीगढ़ के पुलिस अफसरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में बोले एडीजी

जासं, अलीगढ़ : एडीजी आगरा जोन राजीव कृष्ण ने शनिवार को जिले के अफसरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग की। एडीजी ने इंटरनेट मीडिया के प्लेटफार्म पर निगरानी समेत चार बिदुओं पर प्राथमिकता के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। कांफ्रेंस में आइजी पीयूष मोर्डिया व एसएसपी मुनिराज भी शामिल थे।

एडीजी आगरा जोन राजीव कृष्ण चार्ज संभालने से पहले अलीगढ़ जाते वक्त जिले के अफसरों से मुखातिब हुए थे। तब समयाभाव में कामकाज के संबंध में बातें नहीं हुईं। शनिवार को उन्होंने जोन के सभी एसएसपी के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिग की। एडीजी ने जिलों का हाल जाना और अपराधियों पर नकेल कसने पर बल दिया। एडीजी ने कहा कि डिजिटल दौर में इंटरनेट मीडिया के हर प्लेटफार्म की भूमिका अहम है।सभी पर पुलिस को भी निगरानी बढ़ानी होगी। देखना होगा कि कोई भ्रामक तथ्य लोगों को गुमराह न करे। साथ ही इसका सकारात्मक प्रयोग करने के लिए भी लोगों को जागरूक किया जाए। दूसरा महिलाओं से जुड़े अपराधों को गंभीरता से लेने को कहा। महिला हेल्पडेस्क की प्रगति भी जानी। तीसरा इस बात पर जोर दिया कि पुलिस लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करे। लोगों के बीच जाकर संवाद बढ़ाएं। इसके लिए थाना स्तर के सिपाही की भी भूमिका अहम है। एडीजी ने गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। सुरक्षा की दृष्टि के शहर में गश्त बढ़ाई जाएं। रात में भी पुलिस सक्रिय रहे, ताकि लोगों का विश्वास पुलिस के प्रति बढ़े। वीसी में आइजी, एसएसपी के अलावा एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत, एसपी देहात शुभम पटेल, एसपी क्राइम डा. अरविद कुमार भी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी