अन्नू ओवरसीज पर आयकर टीम का छापा, शाही ठाठ बना जांच का आधार, जानिए पूरा मामला

अन्नू ओवरसीज पर आयकर विभाग की टीम शुक्रवार को दूसरे दिन जांच में जुटी रही। सुबह साढ़े 10 बजे सोना-चांदी की कीमत का आंकलन करने की टीम वैलुअर बुलाई गई। जीटी रोड सारसौल स्थित फैक्ट्री व लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित निर्यातक के आवास पर देर रात तक टीम जांच जुटी रही।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 03:45 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 03:46 PM (IST)
अन्नू ओवरसीज पर आयकर टीम का छापा, शाही ठाठ बना जांच का आधार, जानिए पूरा मामला
अन्नू ओवरसीज पर आयकर विभाग (इन्वेस्टीगेशन) की टीम दूसरे दिन जांच में जुटी रही।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता।  अन्नू ओवरसीज पर आयकर विभाग (इन्वेस्टीगेशन) की टीम शुक्रवार को दूसरे दिन जांच में जुटी रही। सुबह साढ़े 10 बजे सोना-चांदी की कीमत का आंकलन करने की टीम वैलुअर बुलाई गई। जीटी रोड सारसौल स्थित फैक्ट्री व लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित निर्यातक के आवास पर देर रात तक टीम जांच जुटी रही। अकूत संपत्ति व बैंकों में किया गया हैबी ट्रांजेक्शन का भी मामला बताया गया है। नई दिल्ली स्थित एक वाटर प्योरी फाई आरो कंपनी के कारपोरेट कंपनी के आफिस में भी आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। अलीगढ़ में यह कवर्ड रेड है। हालांकि, विभाग के अफसरों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। निर्यातक का शाही अंदाज देख टीम भी हैरत रह गई। इसलिए जांच की अवधि और बढ़ा दी है।

अधिकांश उत्‍पादनों को विदेश निर्यात करती है कंपनी

अन्नू ओवरसीज फर्म ताला-हार्डवेयर के साथ मल्टीनेशनल इलेक्ट्रोनिक्स कंपनियों के लिए आर्जिनल एक्यूपमेंट तैयार करती है। यह कंपनी रेफ्रीजरेटर, टेलीविजन, वाशिंग मशीन, आरो मशीन सहित अन्य घरेलू उपयोगी इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रोनिक्स उत्पाद के आर्जिनल एक्यूपमेंट तैयार करती है। कंपनी अपने अधिकांश उत्पादनों को अमेरिका, इग्लैंड सहित अन्य विकसित देशों के लिए निर्यात करती है। दिल्ली से गुरुवार को आयकर विभाग की जांच विंग की टीम ने कंप्यूटर के डाटा के साथ घर को भी खगाला है। बेड, सोफा, अलमारी व मेटल डिडेक्टर से घर की तलाशी भी ली। असिस्टेंट कमिश्नर (इन्वेस्टीगेशन) विक्रम मणि भी इस आपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं।

शाही ठाठ बना जांच का आधार

वहीं अन्नू ओवरसीज के सीएमडी रोहित नंदन अग्रवाल का शाही ठाठ जांच का आधार बना है। सूत्रों के अनुसार इनके छह साल के तमाम रिकार्ड खंगाले गए। बताया जाता है इसमें कई शाही अंदाज के कार्यक्रम भी पकड़े गए, जिसके खर्च को देखकर टीम हैरत में रह गई। इसमें करोड़ों खर्च किए गए थे। हालांकि, इस साल अक्टूबर में रोहित नंदन अग्रवाल को प्रधान आयकर आयुक्त कार्यालय अलीगढ़ ने बेस्ट टैक्स पेयर आवार्ड से सम्मानित भी किया गया था।  जांच को आई टीम ने घर में मर्सडीज, ओडी सहित अन्य लग्जीरी कार, बंगला व शाही ठाठ देकर इसकी जानकारी उच्च स्तरीय अधिकारियों को दी। जांच टीम को अकूत संपत्ति मिलने की आशंका है। रोहित नंदन शनिवार तक विदेश से वापस लौट रहे हैं। यह अलीगढ़ के चार नामचीन उद्योगपतियों के साथ परिवार सहित स्विटजरलैंड भ्रमण पर गए हुए हैं।

chat bot
आपका साथी