अलीगढ़ में तैनात आयकर अधिकारी व कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर Aligarh news

अलीगढ़ जिले में आयकर विभाग में तैनात एक अधिकारी व अपने कर्मचारी शुक्रवार को विभागीय कार्य से आगरा संजय प्लैस स्थित कार्यालय गए थे। वहां से वापस लौटते समय रात करीब देर रात हतीसा बाइपास पुल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 12:28 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 01:48 PM (IST)
अलीगढ़ में तैनात आयकर अधिकारी व कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर Aligarh news
सड़क हादसे में मृत आयकर अधिकारी की क्षतिग्रस्‍त कार।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। अलीगढ़ जिले में आयकर विभाग में तैनात एक अधिकारी व अपने कर्मचारी शुक्रवार को विभागीय कार्य से आगरा संजय प्लेस स्थित कार्यालय गए थे। वहां से वापस लौटते समय रात करीब देर रात हाथरस के निकट हतीसा बाइपास पुल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जिसमें आयकर कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रुप से घायल आयकर अधिकारी की अलीगढ़ में निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले की सूचना स्‍वजन को दे दी गयी है। 

चार माह पूर्व तबादले पर आए थे अलीगढ़ कार्यालय

बिहार के थाना मुंगेर गांव छोटी केसोंपुर निवासी 32 वर्षीय अमर जीत सिंह चार माह पूर्व आयकर अधिकारी के पद पर अलीगढ़ कार्यालय तबादले पर आए थे। शुक्रवार को वो अपने कर सहायक कर्मचारी चंद्रभान निवासी मंगल बिहार कालोनी, थाना बन्ना देवी, अलीगढ़ व एक अन्य व्यक्ति प्रकाश के साथ विभागीय कार्य से आइटेन कार से आगरा गए थे। विभागीय कार्य करने के बाद वो वापस अलीगढ़ लौट रहे थे। तभी देर रात हतीसा बाइपास पुल के पास अज्ञात वाहन ने कार सवारों को टक्कर मार दी, हादसा इतना भीषण था कि चंद्रभान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आयकर अधिकारी अमरजीत सिंह व प्रकाश को गंभीर हालत में पुलिस ने जिला अस्पताल भेज दिया। हालत गंभीर होने पर डाक्‍टरों ने दोनों को उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया। अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में आयकर अधिकारी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए स्वजन शनिवार सुबह थाना हाथरस गेट पहुंच गए। मृतक कर सहायक के छोटे भाई राजू कुमार ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है। इंस्पेक्टर मुनीश चंद्र का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आयकर अधिकारी के स्वजन को भी मामले की सूचना दे दी गयी है।

chat bot
आपका साथी