Crime graph : अलीगढ़ में बढ़ रही बेटियों की हत्या और अस्‍मत लूटने की वारदातें Aligarh news

दिल्ली की निर्भया हो या हाथरस का बूलगढ़ी कांड या फिर टप्पल कांड। बेटियों पर हुई ज्यादती पर आक्रोश अलीगढ़ की सड़क पर भी खूब नजर आया है। इसी जिले में बेटियों की हत्या और दुष्कर्म के मामले भी बढ़ रहे हैं। पुलिस रिकार्ड में दर्ज आंकड़े चौंकाने वाले हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 12:19 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 12:19 PM (IST)
Crime graph : अलीगढ़ में बढ़ रही बेटियों की हत्या और अस्‍मत लूटने की वारदातें  Aligarh news
जनवरी से अब तक जिले में 14 दुष्कर्म के मामले थानों में दर्ज हुए हैं।

अलीगढ़, जेएनएन : दिल्ली की निर्भया हो या हाथरस का बूलगढ़ी कांड  या फिर टप्पल कांड। बेटियों पर हुई ज्यादती पर आक्रोश अलीगढ़ की सड़क पर भी खूब नजर आया है। लेकिन, इसी जिले में बेटियों की हत्या और दुष्कर्म के मामले भी बढ़ रहे हैं। पुलिस रिकार्ड में दर्ज आंकड़े चौंकाने वाले हैं। पिछले पांच साल में अपहरण, दुष्कर्म, छेड़छाड़ जैसे संगीन मामलों में लगातार वृदि्ध हुई है। दो दिन पहलेे अकराबाद के गांव में किशोरी की हत्या कर दी गई। इससे पूरे जिले में आक्रोश है। इस मामले में भी दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। जनवरी से अब तक जिले में 14 दुष्कर्म के मामले थानों में दर्ज हुए हैं।   

इन वारदातों पर हुआ था हंगामा 

दो सितंबर 2006 को चंडौस क्षेत्र के जहराना में सातवीं कक्षा की छात्रा को स्कूल जाते समय दरिंदों ने घेर लिया और दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद चंडौस क्षेत्र में जमकर बवाल हुआ। जातीय संघर्ष जैसे हालात पैदा हो गए। 21 अप्रैल 2013 को बन्नादेवी के नगला कलार में मासूम संग नशेड़ी युवक ने दुष्कर्म कर हत्या कर दी। गुस्साए लोगों ने सारसौल चौराहे पर जमकर तोड़फोड़ व अागजनी की घटना को अंजाम दिया था। तत्कालीन सीओ को निलंबित तक होना पड़ा था। 24 दिसंबर 2015 को हरदुआगंज क्षेत्र के गुरुसिकरन में स्कूल जा रही छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई । झकझोर देने वाली इस घटना ने दिल्ली के निर्भया कांड की यादें ताजा कर दी थीं।

जिले की बड़ी वारदातें 

02 सितंबर 2006 - चंडौस के जहराना में छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या

16 अप्रैल 2012 - अतरौली क्षेत्र मे दुल्हन की छोटी बहन की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या

21 अप्रैल 2013 - बन्नादेवी के नगला कलार में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या

24 दिसंबर 2015 - हरदुआगंज क्षेत्र में 11 वीं की छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या

15 जनवरी 2017 - जवां क्षेत्र में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

02 फरवरी 2017- क्वार्सी के केलानगर में दो छात्रों ने किशोरी संग किया सामूहिक दुष्कर्म

25 फरवरी 2017 - अकराबाद के गांव पिलखना में किशोरी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या

21 जून 2017- बन्नादेवी के भीकमपुर में छह साल की मासूम की सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या

12 जनवरी 2018- देहलीगेट क्षेत्र में मासूम से दुष्कर्म

15 जून 2018 - बन्नादेवी क्षेत्र में देवी जागरण में बालिका को सजाने के दौरान कलाकार ने किया दुष्कर्म

17 अप्रैल 2019- गौंडा क्षेत्र में चार साल की मासूम से दुष्कर्म

02 नबंवर 2019- चंडौस क्षेत्र में युवती को सामूहिक दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाया

07 जनवरी 2020 - खैर क्षेत्र में युवती की अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या

23 जून 2020 - क्वार्सी के जाकिर नगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

22 जुलाई 2020- दीनदयाल अस्पताल में काेरोना पीड़ित युवती से डाक्टर ने किया दुष्कर्म का प्रयास

chat bot
आपका साथी