Aligarh Weather Forecast : सुबह की नमी में कम रही सूर्य की तल्‍खी, दिन चढ़ते ही धूप खिली तो लोगों के चेहरे खिले Aligarh news

लगातार मौसम करवट ले रहा है कभी आसमान में बादल छा जाते हैं तो कभी तेज धूप हो रही है। ऐसे में सतर्क रहना बहुत जरूरी है। गुरुवार को भी सुबह मौसम में ठंडक बनी रही लेकिन दिन चढ़नेे के साथ ही सूर्य ने तल्‍खी दिखायी।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 18 Feb 2021 11:20 AM (IST) Updated:Thu, 18 Feb 2021 11:20 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast : सुबह की नमी में कम रही सूर्य की तल्‍खी, दिन चढ़ते ही धूप खिली तो लोगों के चेहरे खिले Aligarh news
विशेषज्ञों के अनुसार सुबह व रात में सर्दी का एहसास होगा।

अलीगढ़, जेएनएन : लगातार मौसम करवट ले रहा है, कभी आसमान में बादल छा जाते हैं तो कभी तेज धूप हो रही है। ऐसे में सतर्क रहना बहुत जरूरी है। गुरुवार को भी सुबह मौसम में ठंडक बनी रही, लेकिन दिन चढ़नेे के साथ ही सूर्य ने तल्‍खी दिखायी। चमकदार धूप से लोगों के चेहरे खिल उठे और चहल-पहल बढ़ गई। लोग घरों की बालकनी, छत व पार्कों में  गुनगुनी धूप का आनंद ले रहे हैं। अब बाजार जल्दी ही खुलने लगे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार सुबह व रात में सर्दी का एहसास होगा। 

फिर बदल सकता है मौसम

गुरुवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी निकली। धूप निकलने पर लोग बालकनी व छत पर टहलते नजर आए।युवाओं के साथ मार्निंग वाक पर जाने वाले बच्चों व बुजुर्गों की संख्या बढ़ गई। धूप खिलने से लोग हल्के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। लोगों ने एकदम से गरम कपड़ों को बाय बाय कहनी शुरू कर दी है। सड़कों पर यातयात सामान्य व रेहड़ी, फड़ वालों ने समय पर अपनी दुकानें सजा लीं। सप्ताह भर से अधिकतम तापमान 27 व 29 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड हो रहा है। अगले कुछ दिनों में न्यूनयम तापमान में भी गिरावट होगी। लोग ठंड से राहत महसूस कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक सुबह व शाम हल्की ठंड रहेगी। दोपहर को मौसम सामान्य रहेगा। कृषि अधिकारियों के मुताबिक रबी के इस सीजन में अब तापमान बढ़ने से किसानों को लाभ है। हर फसल के लिए फायदेमंद है। सरसों व मटर की फली बनने की प्रक्रिया तेज होगी। अन्य फसलें भी पक सकेंगी। किसान सिंचाई कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी