जिस घर में बुजुर्ग प्रसन्न हैं, उस परिवार पर होती है प्रभु की अनुकंपा Aligarh news

स्बा छर्रा के नगला बादशाह में असर्फी ग्रामोद्योग संस्थान पर समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय वृद्धाश्रम पर सोमवार को इनरव्हील क्लब अलीगढ मैत्री की महिला पदाधिकारियों ने वृद्धजनों के उपयोग हेतु एक वाशिंग मशीन जूस मिक्सर मशीन डस्टबिन बैड शीट वस्त्र तथा फल एवं मिष्ठान आदि सामान भेंट किया।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 05:15 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 05:16 PM (IST)
जिस घर में बुजुर्ग प्रसन्न हैं, उस परिवार पर होती है प्रभु की अनुकंपा Aligarh news
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय वृद्धाश्रम पर इनरव्हील क्लब अलीगढ द्वारा उपहार बांटे गए।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। कस्बा छर्रा के नगला बादशाह में असर्फी ग्रामोद्योग संस्थान पर समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय वृद्धाश्रम पर सोमवार को इनरव्हील क्लब अलीगढ मैत्री की महिला पदाधिकारियों ने वृद्धजनों के उपयोग हेतु एक वाशिंग मशीन, जूस मिक्सर मशीन, डस्टबिन, बैड शीट, वस्त्र तथा फल एवं मिष्ठान आदि सामान भेंट किया है। क्लब की महिलाओं ने वृद्धाश्रम पहुंचकर सभी वृद्धजनों के बीच संगीतमय मनोरंजक खेल प्रतियोगिता कर उन्हैं उपहार भेंट किए। महिलाओं ने सभी वृद्धजनों से वार्ता कर उनका हाल जाना तथा उनकी पारिवारिक पीड़ा सुनकर दुख प्रकट किया।

बुजुर्गों की सेवा व सम्‍मान करना हर संतान की पूर्ण जिम्‍मेदारी

इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष शिल्पी वार्ष्‍णेय ने कहा कि घर के बुजुर्गों की सेवा व सम्मान करना हर संतान की पूर्ण जिम्मेदारी है। बुजुर्गों की सेवा करने से घर बैठे ही चारों धाम का पुण्यलाभ मिल जाता है। जिस घर के बडे-बुजुर्ग प्रसन्न व स्वस्थ रहते हैं उस परिवार के प्रत्येक सदस्य पर प्रभु की असीम कृपा बनी रहती है। उस घर का हर प्राणी अपने जीवन में तरक्की की राह पर चलता है। सरकार द्वारा असहाय व गरीब वृद्धों के लिए जगह- जगह वृद्धाश्रम खोलकर उनका सहारा बनी है, वहीं वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों द्वारा जीवन यापन करना हमारी संस्कृति के विपरीत है। बच्चों को संस्कारवान बनाकर इस पद्धति को समाप्त करना होगा। जिससे घर के वृद्ध माता- पिता अपने ही आशियाने में बच्चों के बीच हंसी खुशी के साथ रह सकें। इस तरह उन्हैं जीवन व्यतीत करने के लिए इधर उधर भटकना न पडे।

कार्यक्रम में यह लोग रहे उपस्‍थित

इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष शिल्पी वाष्र्णेय, सचिव विशन झा, उपाध्यक्ष मीरा अग्रवाल, रीता पाठक, रिचा गुप्ता, सलोनी वाष्र्णेय, संस्था अध्यक्ष हरीकिशन सूर्यवंशी, सचिव असर्फी लाल, वार्डन गिरजेश कुमारी यादव, दीपेश पांडेय, जाकिर हुसैन, उदयवीर सिंह, मनोज गुप्ता, जितेंद्र कुमार, संजीव लोधी, संजय कुमार महीपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी