Three-tier Panchayat elections : ऐसे में तो फिर खाली रह जाएंगे ग्राम पंचायत सदस्य के सैंकड़ो पद Aligarh news

पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज चल रही हैं। वहीं गांव देहात में उम्मीदवार भी पूरी ताकत झोंके हुए हैं। अधिक दावेदार प्रधानी व जिला पंचायत सदस्य के नजर आ रहे हैं। प्रशासन के नामांकन बिक्री की पड़ताल करें तो अब तक 20 हजार के करीब नामांकन बिके हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 06:27 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 07:15 AM (IST)
Three-tier Panchayat elections : ऐसे में तो फिर खाली रह जाएंगे ग्राम पंचायत सदस्य के सैंकड़ो पद Aligarh news
11 हजार से अधिक ग्राम पंचायत सदस्यों के पद पर अब तक महज तीन हजार नामांकनों की ही बिक्री हुई।

अलीगढ़, जेएनएन : पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज चल रही हैं। वहीं, गांव देहात में उम्मीदवार भी पूरी ताकत झोंके हुए हैं। सबसे अधिक दावेदार प्रधानी व जिला पंचायत सदस्य के नजर आ रहे हैं। अगर प्रशासन के नामांकन बिक्री की पड़ताल करें तो अब तक 20 हजार के करीब नामांकन बिके हैं। इसमें सबसे अधिक 10 हजार नामांकन प्रधान पद के हैं। जबकि, जिले में इसके पद महज 867 ही हैं। वहीं, अगर ग्राम पंचायत सदस्य के एक पद पर एक उम्मीदवार भी नजर नहीं आ रहे हैं। जिले में 11 हजार से अधिक ग्राम पंचायत सदस्यों के पद पर अब तक महज तीन हजार नामांकनों की ही बिक्री हुई है। 

29 अप्रैल को होगा मतदान 

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि जिले में 29 अप्रैल को मतदान व दो मई को मतगणना है। 17 अप्रैल से नामांकन की शुरुआत होगी। ऐसे में जिले में 31 मार्च से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई है। जिले में अब तक 20 हजार करीब  नामांकन बिक गए। इसमें सबसे अधिक नामांकन प्रधान पद के लिए है। करीब 10 हजार नामांकन इसी पद के लिए बिके हैं।  वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए भी करीब छह हजार नामांकन बिके हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए तीन हजार नामांकनों की बिक्री हुई है। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए काफी कम उम्मीदवार पर्चा खरीद रहे हैं, जबकि सबसे अधिक पद इसी के हैं। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के लिए जिला पंचायत परिसर व क्षेत्र पंचायत, प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए ब्लाक पर नामांकन बिक रहे हैं। 

इस तरह है जिले में चुनाव का कार्यक्रम

- नामांकन जमा, 17 से 18 अप्रैल तक (सुबह आठ से शाम पांच बजे तक)

- नामांकन पत्रों की जांच, 19 व 20 अप्रैल तक (सुबह आठ से कार्य समाप्ति तक)

-नाम वापसी, 21 अप्रैल (सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक )

-चुनाव चिह्न आवंटन 21 अप्रैल (दोपहर तीन बजे से कार्य समाप्ति तक)

- मतदान, 29 अप्रैल (सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक)

- मतगणना, दो मई (सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक)

chat bot
आपका साथी