Aligarh Municipal Corporation : भीषण गर्मी में प्यास से अकुलाए लोग, शहर के कई इलाकों में गहरा रहा पेयजल संकट

भीषण गर्मी में शहर की पेयजल व्यवस्था को सु²ढ़ करने के दिशा-निर्देश दे चुके अफसरों ने शायद फीडबैक नहीं लिया। कहीं नलकूप जवाब दे गए तो कहीं हैंडपंपों ने दम तोड़ दिया। इन क्षेत्रों में लोग भोर होते ही पानी की तलाश में निकल जाते हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 08:02 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 08:02 AM (IST)
Aligarh Municipal Corporation : भीषण गर्मी में प्यास से अकुलाए लोग, शहर के कई इलाकों में गहरा रहा पेयजल संकट
शहर में पेयजल की समस्‍या गर्मी बढ़ने के साथ ही बढ़ गई है।

अलीगढ़, जेएनएन। भीषण गर्मी में शहर की पेयजल व्यवस्था को सु²ढ़ करने के दिशा-निर्देश दे चुके अफसरों ने शायद फीडबैक नहीं लिया। कहीं नलकूप जवाब दे गए तो कहीं हैंडपंपों ने दम तोड़ दिया। इन क्षेत्रों में लोग भोर होते ही पानी की तलाश में निकल जाते हैं। जिन घरों से मदद मिलती है, वहां लंबी कतार लग जाती है। ये हालात तब हैं, जब अमृत योजना के तहत 40 नए नलकूप खड़े कर घर-घर कनेक्शन दिए गए हैं, लेकिन हर घर में पानी नहीं पहुंच रहा। अफसोस की बात ये है कि 22 नलकूप विद्युत कनेक्शन न होने से बंद पड़े हैं। इन परिस्थितियों में मांग के मुताबिक पानी की आपूर्ति कैसे संभव है?

पेजजल संकट से जूझ रहे शहरवासी

नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने सात दिन में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश जीएम जल और जलकल विभाग को दिए थे। पांच दिन बीत चुके हैं, पर शिकायतें कम नहीं हुईं। विभागीय अफसरों ने इस बीच 15 हैंडपंप और तीन ड्रेनेज पंप ठीक कराने का दावा किया था। इसके बाद इस दिशा में कोई काम नहीं हुआ। ये शिकायतें पेयजल संकट से जूझ रहे इलाकों के लोग कर रहे हैं। डोरी नगर की महिलाएं तो मेयर आवास तक पहुंच गईं। बताया कि निगम अधिकारी झूठे दावे करते हैं। सासनीगेट क्षेत्र में भदेशी रोड स्थित कुंवर विक्रांत कालोनी में भी पेयजल संकट छाया हुआ है। एक ही हैंडपंप के भरोसे पूरी आबादी है। ये हैंडपंप भी पिछले कुछ दिनों से खराब है। इसी इलाके के कबीर नगर डेढ़ महीने से पानी की किल्लत है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि नगर निगम कंट्रोल रूम पर कई बार शिकायत कर चुके हैं, पोर्टल पर भी शिकायत की गई, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही। क्षेत्रीय पार्षद ने चुप्पी साध रखी है। कावेरी वाटिका रोड स्थित निधिवन कालोनी में भी हैंडपंप खराब है। उधर, कांशीराम कालोनी में बुधवार को विरोध-प्रदर्शन हो चुका है।

डीएम से गुहार

नगर निगम में सुनवाई नहीं हो रही तो लोग डीएम से गुहार लगा रहे हैं। डीएम बार रूम पर निगम से संबंधित शिकायतें अक्सर मिलती हैं। इन दिनों पानी को लेकर शिकायतें अधिक आ रही हैं। गुरुवार को सुरेंद्र नगर पोस्ट आफिस के सामने सालभर से खराब हैंडपंप ठीक कराने की मांग की गई। खैर बाईपास स्थित वसंत विहार के सामने लगा हैंडपंप दो माह से खराब है, इसे लेकर भी शिकायत हुई है।

जवाब दे गया नया नलकूप

आइटीआइ रोड स्थित रामनगर, किशोर नगर में भी पानी संकट बना हुआ है। जलापूर्ति के लिए यहां जो नया नलकूप लगाया गया था, वो जवाब दे गया। गुरुवार को क्षेत्रीय लोगों ने नलकूप पर पहुंच कर हंगामा कर दिया। भाजपा नेता हिमांशू शर्मा ने बताया कि नलकूप पर मिले कर्मचारी से नलकूप बंद होने की वजह पूछी तो बताया कि मोटर फुंक गई है। वहीं, दो पंप अभी वाटर क्लोङ्क्षडग टैंक से नहीं जोड़े गए, जिससे ओवरहैड टैंक तक पानी नहीं पहुंच रहा।

शक्ति नगर में पानी को लेकर प्रदर्शन

बन्नादेवी क्षेत्र के शक्ति नगर में गुरुवार को सड़क, पानी को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने कांग्रेस नेता आगा यूनुस के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता नेता ने बताया कि क्षेत्र में पानी की समस्या लंबे समय से बनी है। जल निकासी के प्रबंध न होने से जलभराव भी होता है। 15 दिन में समाधान नहीं हुआ तो नगर निगम का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में महेश शर्मा, नदीम अल्वी, शारदा देवी, ज्ञान देवी, कुसुमा देवी, गायत्री देवी, अनीता देवी आदि थे।

पेयजल समस्या के लिए करें संपर्क

जीएम जल अनवर ख्वाजा (9105053405), सहायक अभियंता जल लक्ष्मण ङ्क्षसह (9456210426), अवर अभियंता जल हेमेंद्र गौतम (6396570824), सीवर प्रभारी मुबाशिर आदिल (9105053449), वशिष्ठ मौर्य (9997451666), दिव्यांशु (7906958525), चंदन ङ्क्षसह 8126663444), कंट्रोल रूम (7500441344), अहसान रब (9568001883) से संपर्क किया जा सकता है।

शहर में पेयजल आपूर्ति

13 लाख की आबादी है शहर में

225 एमएलडी पानी की डिमांड

100 एमएलडी पानी नलकूपों से

80 एमएलडी पानी हैंडपंप व सबमर्सिबल से

140 नलकूप हैं पेयजल आपूर्ति के लिए

65 हजार घरों में पेयजल कनेक्शन

43 हजार हैंडपंप लगे शहर में

500 हैंडपंप रिबोर के दावे कर रहे अफसर

40 नलकूप अमृत योजना में बनवाए गए

22 नलकूप विद्युत कनेक्शन न होने बंद पड़े

 पेयजल व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए जिम्मेदारी तय कर दी गई हैं। खराब हैंडपंप ठीक कराए जा रहे हैं। नलकूपों को समय के अनुसार पूरी क्षमता से चलाने के निर्देश हैं। पूरा प्रयास है कि नागरिकों को कोई असुविधा न हो।

प्रेम रंजन सिंह, नगर आयुक्त

chat bot
आपका साथी