किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए भाकियू ने तहसील पर किया प्रदर्शन Aligarh news

भारतीय किसान यूनियन (हरपालगुट) ने किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए इगलास तहसील पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के नाम संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन देकर कृषि कानूनों को वापिस लिए जाने की मांग की। इस दौरान किसान आंदोलन के समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी की गई।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 03:23 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 03:23 PM (IST)
किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए भाकियू ने तहसील पर किया प्रदर्शन Aligarh news
भारतीय किसान यूनियन (हरपालगुट) ने किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए इगलास तहसील पर प्रदर्शन किया।

अलीगढ़, जेएनएन : भारतीय किसान यूनियन (हरपालगुट) ने किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए इगलास तहसील पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन देकर कृषि कानूनों को वापिस लिए जाने की मांग की। इस दौरान किसान आंदोलन के समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी की गई।

सरकार पर मढ़े आरोप

राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह ने कहा कि देश का अन्नदाता पिछले काफी दिनों से भयंकर ठंड को सहते हुए केंद्र सरकार द्वारा किसानों से सलाह किए बिना बनाए गए तीन कृषि बिलों को वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार किसानों की कोई सुनवाई नही कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार देश के बडे औद्योगिक घरानों को खुश करने के लिए कृषि कानून को लेकर आई है। ये नये कानून किसानो के हित में नही हैं। उन्होंने 23 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकालने का आव्हान किया। एसडीएम कुलदेव सिंह को ज्ञापन देकर तीनों कृषि बिलों को वापस लेने। एमएसपी को अनिवार्य बनाए जाने। स्कूल में कार्य करने वाले रसोईयों का उत्पीडऩ बंद करने। बिजली को प्राइवेट सेक्टर में न देने आदि मांगे रखी। अध्यक्षता राम खिलाड़ी व संचालन धर्मवीर सिंह ने किया। इस मौके पर हरेंद्र सिंह, हीरालाल, वीरेंद्र सिंह, सेवानंद, बच्चू सिंह, लोकेश शर्मा, रघुवीर सिंह, छत्तर सिंह, मंगलसेन, धर्मपाल, भूरा, राजवीर शर्मा, ओमवीर सिंह, नानक चंद, चंद्रपाल, होशियार सिंह आदि थे।

किसानों के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए किया गया यज्ञ

बरला के गांव पहाड़ीपुर में बुधवार को आर्य समाज पद्धति से दिल्ली चिल्ला बार्डर पर धरने पर बैठे किसानों के समर्थन मेें गोपाल सिंह आचार्य द्वारा भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव राम अवतार यादव ने हवन यज्ञ में आहुति दी और किसानों के स्वास्थ्य ठीक रहने की कामना की। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव राम अवतार यादव, रामेश्वर प्रधान, बल्लू सिंह, प्रकाश, नेमसिंह बघेल, चरन सिंह यादव, अवधेश, वीरेश आदि लोग उपस्‍थित रहे।

chat bot
आपका साथी