Collective Misdemeanor: हाथरस के बूलगढ़ी प्रकरण में सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाई

उत्‍तर प्रदेश के जनपद हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र के गांव बूलगढ़ी के प्रकरण में पुलिस ने विवेचना के बाद सामूहिक दुष्कर्म की धारा भी बढ़ा दी है। पीडि़ता के बयान के आधार पर पुलिस ने कुल चार लोगों को नामजद किया है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 07:45 AM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 02:59 PM (IST)
Collective Misdemeanor:  हाथरस के बूलगढ़ी प्रकरण में सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाई
पुलिस ने विवेचना के बाद सामूहिक दुष्कर्म की धारा भी बढ़ा दी है।

हाथरस जेएनएन: उत्‍तर प्रदेश के जनपद हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र के गांव बूलगढ़ी के प्रकरण में पुलिस ने विवेचना के बाद सामूहिक दुष्कर्म की धारा भी बढ़ा दी है। पीडि़ता के बयान के आधार पर पुलिस ने कुल चार लोगों को नामजद किया है। इनमें एक आरोपित संदीप को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। वहीं पीडि़त किशोरी और मां का ऐसा वीडियो जारी हुआ है, जिसमें दोनों गंभीर आरोप लगा रही हैैं। इसमें दुराचार, जीभ काटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

दबाव के चलते पुलिस ने छेड़छाड़ की धारा बढ़ाई

मंगलवार को सामाजिक संगठनों के लोगों ने एसपी से मुलाकात कर दुष्कर्म की धारा जोडऩे की मांग की थी। इस घटना की विवेचना सीओ सादाबाद कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को पीडि़ता के बयान लिए। एसएचओ डीके वर्मा ने बताया कि विवेचना अधिकारी सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह के निर्देश पर इस मामले में सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ा दिया है। 14 सितंबर को यह घटना हुई थी। पुलिस ने जानलेवा हमला और एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज किया था। पीडि़ता का अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। उसकी गर्दन व जीभ में चोटें हैं। इस मामले में दबाव के चलते पुलिस ने छेड़छाड़ की धारा बढ़ाई थी। 

chat bot
आपका साथी