Aligarh Weather Forecast : तमतमाए सूूर्य देवता के आगे, छिप गए बादल, गर्मी से त्रस्‍त हुआ आमजन

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़़ में मौसम निरंतर बदल रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप निकलना शुरू हो गया है। एक दिन पहले हल्‍की हवा चल रही थी जो आज नहीं चली। उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 12:19 PM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 12:19 PM (IST)
Aligarh Weather Forecast : तमतमाए सूूर्य देवता के आगे, छिप गए बादल, गर्मी से त्रस्‍त हुआ आमजन
उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया

अलीगढ़, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़़ में मौसम निरंतर बदल रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही

तेज धूप निकलना शुरू हो गया है। एक दिन पहले हल्‍की हवा चल रही थी, जो आज नहीं चली। उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया। सूर्य देवता बदलों पर इस तरह हावी हुए कि आसमान से बादल भी छट गए। हालात यह हैं कि बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे। इससे आमजन त्रस्‍त हो गया है।किसानों की मुश्किल बढ़ती जा रही है। धान की पौध नहीं लग पा रही है। इसको लेकर किसान बेहद चिंतित हैं।

chat bot
आपका साथी