युवक की मौत के मामले में परिजनों ने लगाया हत्‍या का आरोप, पुलिस ने नकारा Aligarh News

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में थाना बरला के गांव अरनी में एक युवक की एक दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम करा दिया दिया था। युवक के स्‍वजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 01:32 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 01:32 PM (IST)
युवक की मौत के मामले में परिजनों ने लगाया हत्‍या का आरोप, पुलिस ने नकारा Aligarh News
युवक के स्‍वजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

अलीगढ़, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में थाना बरला के गांव अरनी में एक युवक की  एक दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम करा दिया दिया था।  युवक के स्‍वजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

यह है मामला

थाना बरला के गांव अरनी का 35 वर्षीय जगवीर पुत्र नबाब सिंह गांव के पास ही एक कालेज में साफ सफाई का कार्य करता था। शुक्रवार की सुबह उसका शव सड़क उसी के मकान के कमरे में मिला शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। थोड़ी देर बाद वहां भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष उमेश चंद्र शर्मा भी पहुंच गये। घटना स्थल का सीओ सुमन कनौजिया ने निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि युवक का शव घर के अंदर मिला है। वह शराब पीने का आदी था। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी