अलीगढ़ में रोड किनारे वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप

अलीगढ़ जासं अतरौली के थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव बिजौली के निकट एक अज्ञात वृद्ध का श

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 01:02 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 01:02 AM (IST)
अलीगढ़ में रोड किनारे वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप
अलीगढ़ में रोड किनारे वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप

अलीगढ़, जासं: अतरौली के थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव बिजौली के निकट एक अज्ञात वृद्ध का शव रोड किनारे मिलने पर क्षेत्र के गांव में हड़कंप मच गया। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक वृद्ध की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, मगर वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए जिला मुख्यालय भेज दिया।

गांव बिजौली-छर्रा मार्ग पर सड़क के किनारे एक करीब 55 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव पड़ा मिला। शव मिलने से आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर एसओ पालीमुकीमपुर राम वकील मय पुलिस फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अज्ञात वृद्ध के शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया। मगर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ के अनुसार वृद्ध की किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हुई है। वृद्ध पीले कलर के कपड़े पहने हुए था।

वहीं इगलास कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने ससुरालीजन पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिला ने जान से मारने का प्रयास करने व नंदोई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली के एक गांव निवासी युवती की शादी जनपद आगरा के थाना सिकन्दरा के गांव ककरैठा निवासी हेमंत उर्फ टीटू पुत्र राम सिंह के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद उससे दहेज में एक गाड़ी व पांच लाख रुपये की मांग की जाने लगी। मायके पक्ष द्वारा दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। नंदोई द्वारा शराब पीकर पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें की गई। जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाया गया। प्रकरण में महिला थाने पर दोनों पक्षों के मध्य कई दौर में विवाद को समाप्त कराने को काउंसिलिग की गई। समझौता न होने की स्थिति में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना अलीगढ़ की आख्या के आधार पर पति, ससुर, सास, ननद सपना, प्रीती, रीता निवासीगण विनायक बिहार सिकंदरा (आगरा) तथा नंदोई मनोज व हरिओम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोतवाल रवीन्द्र कुमार दुबे का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी