अलीगढ़ में सलमान खुर्शीद ने कहा, चुनाव की तैयारियां शुरू करें, संगठन मजबूत बनाएं, जीत आपकी होगी Aligarh news

पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने रविवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताअों से सियासी चर्चा के बीच संगठन की स्थिति का जायजा लिया। कहा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दें। संगठन को मजबूत बनाएं जीत आपकी होगी।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 04:39 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 04:51 PM (IST)
अलीगढ़ में सलमान खुर्शीद ने कहा, चुनाव की तैयारियां शुरू करें, संगठन मजबूत बनाएं, जीत आपकी होगी Aligarh news
पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने अलीगढ़ में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से संगठन की स्थिति का जायजा लिया।

अलीगढ़, जेएनएन ।  पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने रविवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से सियासी चर्चा के बीच संगठन की स्थिति का जायजा लिया। कहा, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दें। संगठन को मजबूत बनाएं, जीत आपकी होगी।

अलीगढ़ में संगठन पर चर्चा की

वे अपनी पत्नी लुईस खुर्शीद के साथ रविवार को अलीगढ़ में मृत्यु शोक व्यक्त करने के लिए अपने परिचितों के यहां आए थे। इस दौरान वे पूर्व प्रदेश महासचिव रूही जुबैरी के जिला कंपाउंड स्थित आवास पर पहुंचे। उनसे संगठन पर चर्चा की। आगामी चुनाव की तैयारियों के बारे में जाना। रूही जुबैरी ने उन्हें संगठन की जानकारी दी। सलमान खुर्शीद ने कहा कि अभी वह निजी कार्य से आए हैं। अगले 10-12 दिन बाद पुन: अलीगढ़ आकर सांगठनिक कार्य की समीक्षा करेंगे। पार्टी के सभी नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने में जुट जाएं। रूही जुबैरी से मुलाकात के बाद सलमान खुर्शीद मैरिस रोड पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल के संयोजन में आयोजित कोविड पंजीकरण हेल्पलाइन शिविर में पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। कहा, कोरोना महामारी से बचने के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है। राष्ट्रीय सचिव व सह प्रभारी उत्तर प्रदेश तौकीर आलम भी शिविर में पहुंचे। जिला प्रभारी मुकेश धनगर, ज्ञान प्रकाश सक्सैना, गौरव गुप्ता, बॉबी वसी, गौरव शर्मा, शाहिद खान, साबिर अहमद, प्रदीप रावत, मोहम्मद अनवार, हुसैन रज़ा, सागर सिंह तौमर, ज़मीर अहमद, डा. धर्मेंद्र लोधी, गोपाल मिश्रा, रवि गुंजल, अंकुर मित्तल, यामीन सिद्दीकी, नितेश कुमार, मोहम्मद शाज़ेब आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी