अलीगढ़ में आज से गाड़ी नंबर आरटीओ नहीं, वाहन डीलर करेंगे जारी

आप अगर नया वाहन खरीद रहे हैं तो अब आपको वाहन के नंबर आरसी आदि के लिए आरटीओ दफ्तर के चक्कर नहीं काटने होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 02:04 AM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 02:04 AM (IST)
अलीगढ़ में आज से गाड़ी नंबर आरटीओ नहीं, वाहन डीलर करेंगे जारी
अलीगढ़ में आज से गाड़ी नंबर आरटीओ नहीं, वाहन डीलर करेंगे जारी

जासं, अलीगढ़: आप अगर नया वाहन खरीद रहे हैं तो अब आपको वाहन के नंबर, आरसी आदि के लिए आरटीओ दफ्तर के चक्कर नहीं काटने होंगे। इसके लिए वाहन डीलर (शोरूम संचालक) के स्तर से ही सारी सुविधाएं आनलाइन मिल सकेंगी। आज से यह नई प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गुरुवार को अंतिम दिन आरटीओ में वाहनों के नंबर व आरसी के रजिस्ट्रेशन व उन्हें जारी करने का अंतिम दिन था। अभी तक दोपहिया व चारपहिया निजी वाहनों के रजिस्ट्रेशन डीलर स्तर से किए जा रहे थे। एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह ने बताया कि प्राइवेट वाहनों की तर्ज पर अब व्यावसायिक वाहनों के रजिस्ट्रेशन का जिम्मा भी वाहन डीलरों के हिस्से में पहुंच गया है। अभी तक नया व्यावसायिक वाहन खरीदने वाले स्वामी को ही वाहन का आरटीओ दफ्तर आकर रजिस्ट्रेशन कराना होता था। इसके बाद उसे विभाग ही वाहन नंबर व आरसी जारी करता था। मगर, अब रजिस्ट्रेशन से लेकर आरसी व नंबर जारी करने की प्रक्रिया शोरूम स्तर से ही हो जाएगी। हालांकि परमिट के लिए वाहन स्वामी को अभी भी आरटीओ कार्यालय ही आना होगा। वाहन बिक्री के बाद डीलर खुद ही आनलाइन दस्तावेजों को आरटीओ कार्यालय भेजेंगे। यहां प्रमाण पत्रों की जांच कर वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र शोरूम भेजा जाएगा, जहां से वाहन मालिक को आरसी जारी की जाएगी।

.....

आरटीओ में सीएनजी किट वाहनों के अनुमोदन का काम ठप

जासं, अलीगढ़ : आरटीओ में अब सीएनजी व एलपीजी किट लगे वाहनों की आरसी पर सीधे ही अनुमोदन नहीं हो सकेगा। नई व्यवस्था के चलते बुधवार से काम-काज ठप पड़ा है। एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह ने बताया कि फिटमेंट केंद्र संचालकों को इसके लिए वाहन ग्रीन सेवा वेबसाइट पर लागिन आइडी बनानी होगी। फिर उसमें वाहन संबंधी पूरी जानकारी आनलाइन भरनी होगी। जहां से यह डिटेल आरटीओ की वाहन-4 वेबसाइट पर पहुंच जाएगी। तब ही वाहन का अनुमोदन हो सकेगा।

chat bot
आपका साथी