अलीगढ़ में बुग्गी निकालने के विवाद में चले ईट-पत्थर, चार घायल

जासं अलीगढ़ हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव ढसन्ना में रविवार शाम को गली से भूसा की बुग्गी नि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 12:59 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 12:59 AM (IST)
अलीगढ़ में बुग्गी निकालने के विवाद में चले ईट-पत्थर, चार घायल
अलीगढ़ में बुग्गी निकालने के विवाद में चले ईट-पत्थर, चार घायल

जासं, अलीगढ़: हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव ढसन्ना में रविवार शाम को गली से भूसा की बुग्गी निकालने का विरोध करने पर दो पक्षों में हुई कहासुनी बलवा में बदल गई और जमकर पथराव हुआ। इसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हुए हैं।

गांव हरदुआ देहात के माजरा ढसन्ना में भरत सिंह प्रजापति व बिन्नामी सिंह प्रजापति के घर एक ही गली में बने हैं। भरत सिंह पक्ष ने बताया कि रविवार की शाम को उनके पक्ष का युवक बुग्गी में भूसा भरकर लाया था। दूसरे पक्ष के पक्ष के लोग गली में बुग्गी नहीं घुसने देने पर अड़ गए। इसी बात पर कहासुनी बड़े विवाद में बदल गई, और पक्षों के बीच करीब आधा घंटे तक पथराव हुआ। विवाद में अजय, भूरा, महेंद्र व एक युवती घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि भरत सिंह पक्ष से सुखवीर व हीरालाल एवं बिन्नामी पक्ष से टिकू व जितेंद्र के विरुद्ध शातिभंग की कार्रवाई की गई है।

वहीं गभाना क्षेत्र के गांव महरावल नगलिया में नामजदों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया।

मामले में सोमवार को गांव के जगदीश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह ट्रैक्टर चलाता है। रविवार शाम को वह ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी लेकर गांव में ही एक गली में डालने की जा रहा था। तभी रास्ते में ट्रैक्टर खराब हो गया। इसी बीच गांव का अजय बाइक लेकर आ गया और ट्रैक्टर को रास्ते से हटाने की बोलने लगा। इस पर ट्रैक्टर खराब होने की बात कही। इसी बात पर वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने भाई खिलाड़ी व कालू, भूरा निवासी सफेदपुरा (हरदुआगंज) को बुला लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी