अलीगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूछा-सरकार बनाने में गलती हुई, उठने लगे हाथ

महापंचायत में किसानों का ध्यान खींचने में सपा अध्यक्ष ने नहीं छोड़ी कोई कसर खुद को किसान का बेटा बताकर संघर्ष में किसानों को साथ देने का दिया भरोसा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 01:44 AM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 01:44 AM (IST)
अलीगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूछा-सरकार बनाने में गलती हुई, उठने लगे हाथ
अलीगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूछा-सरकार बनाने में गलती हुई, उठने लगे हाथ

लोकेश शर्मा, अलीगढ़ : टप्पल में शुक्रवार को हुई किसान महापंचायत में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक ओर कृषि कानून पर सरकार को घेरने का काम किया, वहीं दूसरी ओर आगामी विधानसभा चुनाव में सहयोग देने के लिए किसानों को इशारा भी कर गए। अखिलेश ने मंच से पूछा, सरकार बनाने में गलती हुई? पहली बार तो किसान समझ नहीं पाए कि वे बोलना क्या चाह रहे हैं, जब दूसरी बार फिर वही प्रश्न पूछा तो हाथ उठा दिए। तभी सपा अध्यक्ष ने दूसरा प्रश्न कर दिया, फिर ये गलती करोगे? किसानों ने इन्कार में हाथ हिला दिया। हालांकि, पीछे बैठे किसान असमंजस में ही रहे।

टप्पल में सपा मुखिया की यह दूसरी सभा थी। 2011 में अखिलेश ने बसपा सरकार के खिलाफ नोएडा से लखनऊ तक साइकिल रैली निकाली थी। तब इसी जगह आयोजित सभा में उन्होंने किसानों को संबोधित किया था। ये बात उन्होंने किसान पंचायत में भी कही। पंचायत में करीब साढ़े तीन घंटे देरी से पहुंचे अखिलेश ने किसानों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। कहा, सीएम कमाल के हैं। बहुत-सी चीजें उन्हें समझ नहीं आतीं। सपा ने लैपटाप इसीलिए बांटे क्योंकि हम इन्हें चलाना जानते हैं। सीएम योगी ने इसलिए नहीं बांटे, क्योंकि वे नहीं जानते। उन्हें लाल टोपी से भी बहुत तकलीफ है, लेकिन जबसे समाजवादियों ने जवाब देना शुरू किया है, तभी से वे लाल टोपी पर नहीं बोलते। उन्होंने केंद्र सरकार को भी कोसा। कहा, किसानों के आंदोलन को 100 दिन हो चुके हैं, लेकिन सरकार पर कोई असर नहीं पड़ रहा। मुझे भरोसा है कि किसान तब तक संघर्ष करता रहेगा जब तक यह कानून खत्म नहीं हो जाते। राकेश टिकैत को हमने साथ देने का भरोसा दिया, तब ट्रैक्टर रैली निकाली गई। आंदोलन में सपा साथ है। क्योंकि इससे भारत का भविष्य जुड़ा हुआ है। महामारी ने सभी के नाक, मुंह बंद किए, लेकिन भाजपा के आंख और कान बंद हो चुके हैं। मोबाइल पर झूठा प्रचार कर सरकार बना ली, अब ये मोबाइल टूटेगा। लाल रंग क्रांति का रंग

अखिलेश ने कहा, लाल टोपी जितनी हमें अच्छी लग रही है, यदि एक बार मुख्यमंत्री जी पहन लें तो कितने अच्छे लगेंगे, आप सोचिए। लाल रंग क्रांति का रंग है, भावनाओं का रंग है। वैश्विक महामारी में पुलिस के भी पैसे कट गए। कोई पुलिस वाला बता दे कि उनका वेतन न कटा हो। डंडा लेकर ये वसूली भी कर रहे थे कि नहीं, बताओ। सपा ने इन्हें 100 नंबर वाली गाड़ी दी, बाबा जी ने 112 कर दी। सीएम नाम बदलने वाले मुख्यमंत्री हैं। उद्घाटन का उद्घाटन करने वाले और शिलान्यास का शिलान्यास करने वाले हैं। मंच से गरजे दिग्गज

पंचायत में हजारों की संख्या में किसान व समर्थकों की भीड़ से गदगद अखिलेश यादव ने संचालन कर रहे पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह व सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव का आभार जताया। पूर्व सांसद ने किसानों की पीड़ा को मंच से रखा। लाकडाउन के दौरान किसानों को हुई परेशानी को बताते हुए वह भावुक हो गए। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि ये आंदोलन सरकार की नीव हिला देगा। पूर्व मंत्री सलीम शेरवानी ने कहा कि सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। सरकार समाज में नफरत फैलाने चाहती है । वरिष्ठ सपा नेता संजय यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां हर वर्ग को प्रभावित कर रही हैं। समाज का कोई वर्ग इन नीतियों से खुश नहीं हैं। पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इश्हाक ने कहा कि कृषि कानून वापस होने तक किसानों के साथ सपा का संघर्ष जारी रहेगा। एमएलसी संजय राठर, राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन, सलमान शाहिद, मुंतजिम किदवई, रंजीत चौधरी, मुजाहिद किदवई ने भी किसानों को संबोधित किया। मंच पर किसान नेता पंचायत में किसान नेताओं का भी कद बढ़ गया। सपा मुखिया में मंच पर आने के बाद पगड़ी पहना कर इन्हें सम्मानित किया। भाकियू (हरपाल गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह का हाथ ऊपर कर आंदोलन में साथ देने का विश्वास दिलाया। अन्य किसान संगठनों के पदाधिकारी भी पंचायत में रहे। पंचायत में ये भी रहे पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व विधायक महेंद्र वाल्मीकि, ख्वाजा जिब्रान, शहजाद अल्वी, विनोद सविता, रत्नाकर पांडेय, मनोज यादव, संतोष यादव, पंकज यादव, जैकी ठाकुर, सोनू शर्मा, आमिर आबिद, आमिर चौधरी, भूपेंद्र यादव, मनोज चौधरी, उजैर साबिर, अनमोल पंडित, विकास यादव, प्रमोद राजपूत, अनिल यादव, सौरव यादव, डा. गुलिस्ता, मो. सगीर आदि सपाई मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी