अलीगढ़ में किसानों ने धरना प्रदर्शन कर लगाया जाम

अलीगढ़ जासं खैर में भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों के भानु गुट के जिला अध्यक्ष अनिल प

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Jul 2021 12:44 AM (IST) Updated:Wed, 07 Jul 2021 12:44 AM (IST)
अलीगढ़ में किसानों ने धरना प्रदर्शन कर लगाया जाम
अलीगढ़ में किसानों ने धरना प्रदर्शन कर लगाया जाम

अलीगढ़, जासं: खैर में भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों के भानु गुट के जिला अध्यक्ष अनिल पंडित के नेतृत्व में विद्युत कर्मचारियों की कार्रवाई का विरोध करते हुए बिजली घर पर नारेबाजी की। जबकि किसान ने सारा बिल जमा कर दिया है। दो माह का बिल बाकी बचा है। इसके बावजूद भी किसानों के साथ बदसलूकी की जा रही है।

बता दें कि क्षेत्र के गांव बांकनेर निवासी सुरेंद्र पुत्र राजपाल सिंह के घर पर आटा चक्की लगी हुई है। इसमें विद्युत कनेक्शन लगा हुआ है। विद्युत विभाग का बिल बकाया होने के चलते टीम गांव पहुंची और किसान के कनेक्शन को काटकर मीटर को उखाड़ लाई।

धरना प्रदर्शन में भाकियू भानु गुट के जिला अध्यक्ष अनिल पंडित ने कहा कि एसडीओ व जेई की मनमानी के चलते जिन लोगों के बिल जमा हैं, उनके भी मीटर उखाड़े गए। ग्राम पंचायत उमरी, नगला जैत में किसानों के 12 नलकूपों व एक आटा चक्की का कनेक्शन काटने व मीटर उखाड़ लिए गए। दो साल से किसान अपने घरों पर थे। कोरोना महामारी के चलते स्थित बेहद खराब हो गई। नलकूपों का बिजली का बिल जमा न हुआ। अब किसानों की धान की फसल में सिचाई की आवश्यकता है। बिजली विभाग ने लोगों के कनेक्शन काट दिए हैं, जिससे किसान बहुत परेशान है। बिजली की समस्या को लेकर बिजली घर पर धरना प्रदर्शन किया गया। मंगलवार को सुबह 10 से दो बजे तक किसानों से कोई भी तहसील व बिजली विभाग का सक्षम अधिकारी मिलने नहीं आया। इससे किसान नाराज हो गए और सड़क पर उतर आए। बिजली घर के सामने अलीगढ़-पलवल मार्ग जाम कर दिया। दो से तीन बजे तक किसान सड़क पर बैठे रहे। भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।

क्राइम इंस्पेक्टर संजय सिंह ने किसानों को बहुत समझाया। किसानों ने कहा कि जब तक कोई भी सक्षम अधिकारी हमारी समस्या का निपटारा नहीं कराएगा, तब तक रोड जाम रखेंगे। तीन बजे मौके पर पहुंचीं तहसीलदार उषा सिंह ने किसानों को समझाया। तब किसानों ने जाम को खोला और यातायात चालू कराया। फिर एक घंटे तक तहसीलदार उषा सिंह व बिजली विभाग के एसडीओ अरविन्द कुमार से किसानों की वार्ता हुई और समस्या समाधान का आश्वासन दिया।

क्राइम इंस्पेक्टर संजय सिंह, दारोगा उमेश कुमार, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र बाबू दौहरे पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री श्रवण कुमार बघेल, भूपेन्द्र शर्मा, ननुआ चौधरी, नरेन्द्र चौधरी, वासुदेव गौतम, मदन शर्मा, कृष्णा ठाकुर, प्रेम सिंह, प्रेमपाल, मनीष ठाकुर, रमेश, धर्मवीर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी