अलीगढ़ में कांग्रेस ने पंचायत चुनाव के दावेदारों से लिए बायोडेटा लिए, बनाई रणनीति

पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कसी हुई है। शनिवार को जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत कर पंचायत चुनाव के लिए हुंकार भरी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 01:25 AM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 01:25 AM (IST)
अलीगढ़ में कांग्रेस ने पंचायत चुनाव के दावेदारों से लिए बायोडेटा लिए, बनाई रणनीति
अलीगढ़ में कांग्रेस ने पंचायत चुनाव के दावेदारों से लिए बायोडेटा लिए, बनाई रणनीति

जासं, अलीगढ़ : पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कसी हुई है। शनिवार को जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत कर पंचायत चुनाव के लिए हुंकार भरी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी व पूर्व विधायक विवेक बंसल भी इसमें शामिल हुए।

जिला प्रभारी मुकेश धनगर की मौजूदगी में बंसल ने कहा कि पंचायत चुनाव विधानसभा की पहली सीढ़ी है, इसे हमें पूरी निष्ठा के साथ लड़ना है। हम सभी 47 वार्डो पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे। सभी की हर संभव मदद की जाएगी।

पूर्व जिलाध्यक्ष गिरवर शर्मा ने कहा कि आरक्षित सीटों पर अधिक मेहनत करनी होगी। जिलाध्यक्ष चौ. सुरेंद्र सिंह व जिला प्रभारी मुकेश धनगर ने बताया कि तीन दर्जन से अधिक आवेदन मिल चुके हैं, जिन्हें प्रदेश कार्यालय भेजा जा चुका है। प्रथम सूची शीघ्र ही जारी हो जाएगी। संचालन अनवर अली ने किया। इस मौके पर अश्वनी शर्मा, कमरुद्दीन गद्दी, वीरी सिंह बंजारा, दिनेश शर्मा, ठा. विनोद सिंह, मनोज सिंह जौदान, अमित सिंह, गौरांग देव चौहान, धर्मेद्र सिंह लोधी और कैलाश वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

.......

दमदारी से लड़ेंगे चुनाव : गिरीश

जासं, अलीगढ़ : क्वार्सी बाईपास स्थित सपा कार्यालय पर पंचायत चुनावों को लेकर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा कि पार्टी दमदारी के साथ पंचायत चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी। पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करें। गांव-गांव जाकर सपा की नीतियों को जनजन तक पहुंचाएं। जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर पांडेय ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने धर्म-जाति के नाम पर जनता को भड़काने का काम किया है। हम पंचायत चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देंगे। जिला उपाध्यक्ष कृपाल सिंह व वरिष्ठ नेता उस्मान खान ने कार्यकर्ताओं से चुनाव में दमदारी से जुटने को कहा। संचालन जिला उपाध्यक्ष मुकेश माहेश्वरी ने किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष विजय प्रजापति, अर्जुन ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष गुड्डा यादव, संजय शर्मा, पंकज यादव, गुलिस्ताना मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी