अलीगढ़ में कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, गुस्साए लोगाें ने चालक को बेरहमी से पीटा

शुक्रवार देर रात कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। राहगीरों ने भाग रहे कार चालक को पकड़ लिया और उसके साथ बेरहमी से पिटाई कर डाली। गंभीर रूप से घायल होने पर चालक को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 05:22 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 05:22 PM (IST)
अलीगढ़ में कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, गुस्साए लोगाें ने चालक को बेरहमी से पीटा
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया।

अलीगढ़, जेएनएन। बन्नादेवी क्षेत्र के रसूलपुर के पास शुक्रवार देर रात कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। राहगीरों ने भाग रहे कार चालक को पकड़ लिया और उसके साथ बेरहमी से पिटाई कर डाली। गंभीर रूप से घायल होने पर चालक को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

चालक की हालत नाजुक

जवां क्षेत्र के गांव श्यामपुर पंकज सिंह कार चालक हैं। किसी काम से गभाना की ओर से खेरेश्वर चौराहे के ओर आ रहे थे। तभी रास्ते में रसूलपुर गांव के पास लोधा क्षेत्र के चिकावटी निवासी बाइक सवार तेज प्रताप को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार के घायल होने पर राहगीरों ने पीछा कर कार सवार पंकज को घेर लिया। फिर उसे बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पंकज को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

सगे भाईयों को पड़ोसियों ने मारपीट कर किया घायल

सिविल लाइन क्षेत्र के हरिओम नगर निवासी रोहित का शुक्रवार रात पड़ोसी सनी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद में सनी व उसके साथियों ने रोहित को पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार पर बचाने पहुंचे बड़े भाई मोहित को भी मारपीट कर घायल कर दिया।

chat bot
आपका साथी