एमएलसी के नामांकन जुलूस में भाजपा ने दिखाई ताकत,12 जिलों से कार्यकर्ता आगरा पहुंचे

आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा से प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप ¨सह ने बुधवार को आगरा में नामांकन किया। प्रदेश से प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक भी शामिल हुए। सांसद विधायक समेत 12 जिलों से कार्यकर्ता आगरा पहुंचे।

By Edited By: Publish:Thu, 12 Nov 2020 02:14 AM (IST) Updated:Thu, 12 Nov 2020 02:15 AM (IST)
एमएलसी  के नामांकन जुलूस में भाजपा ने दिखाई ताकत,12 जिलों से कार्यकर्ता आगरा पहुंचे
सांसद, विधायक समेत 12 जिलों से कार्यकर्ता आगरा पहुंचे।

अलीगढ़ जेएनएन। आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा से प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप ¨सह ने बुधवार को आगरा में नामांकन किया। प्रदेश से प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक भी शामिल हुए। सांसद, विधायक समेत 12 जिलों से कार्यकर्ता आगरा पहुंचे।

काफिले में सांसद विधायक रहे मौजूद

काफिले में एटा सांसद राजवीर ¨सह राजू भइया, सांसद सतीश गौतम, वित्त राज्यमंत्री संदीप ¨सह, प्रदेश मंत्री पूनम बजाज, जिलाध्यक्ष ऋषिपाल ¨सह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, बरौली विधायक दलवीर ¨सह ,कोल अनिल पाराशर, शहर संजीव राजा, छर्रा विधायक रवेंद्रपाल ¨सह, इगलास राजकुमार सहयोगी व खैर विधायक अनूप प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र ¨सह नीटू थे। कन्नौज सांसद व भाजपा प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक , फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर, आगरा सांसद एसपी ¨सह बघेल, आगरा विधायक रामप्रताप चौहान, हेमलता दिवाकर, योगेंद्र उपाध्याय भी उपस्थित थे। प्रस्तावक के रूप में गौरव शर्मा, विवेक सारस्वत , अनिल पाराशर, डॉ विनय ¨सह , पुष्पेंद्र जादौन, मनोज यादव, हरिबाबू गुप्ता, विजय विक्रम ¨सह, राजेंद्र त्यागी, हरिओम गौड़, सौरभ वाष्र्णेय रहे। भाजपा से एटा जनपद के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. दिनेश वशिष्ठ ने भी पर्चा दाखिल किया।

जगवीर किशोर जैन ने भरा पर्चा

शिक्षक एमएलसी के प्रत्याशी जगवीर किशोर जैन ने भी नामांकन किया। सुबह गाड़ियों के काफिले के साथ वे आगरा पहुंचे और 11 बजे नामांकन किया किया। जगवीर किशोर जैन ने कहा कि अच्छी बात रही कि उनके साथ 12 जिलों से आए शिक्षकों के प्रतिनिधि थे। माध्यमिक शिक्षक संघ, डिग्री कॉलेज, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महामंत्री आदि पदाधिकारी भी शामिल हुए। लखनऊ, जौनपुर से भी शिक्षक संघ से जुड़े पदाधिकारी शामिल हुए। चुनाव संयोजक अंबुज जैन ने कहा कि हमारे साथ विशुद्ध रूप से शिक्षक थे, जो हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं।

सपा नेता हेवेंद्र ने दाखिल किया पर्चा

सपा से अतरौली निवासी हेवेंद्र ¨सह उर्फ हउआ चौधरी ने शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी के लिए पर्चा दाखिल किया। सुबह सात बजे काफिले के साथ वे अतरौली से आगरा रवाना हुए। क्वार्सी स्थित सपा कार्यालय पर उनका स्वागत किया गया। यहां से काफिले में जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामवीर यादव, वरिष्ठ नेता रत्नाकर पांडेय, मनोज यादव, गुड्डा यादव, सगीर अहमद, अनीता बघेल, गुलिस्ता खां आदि शामिल हुए। दोपहर 12 बजे के उन्होंने पर्चा दाखिल किया। जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा कि 12 जिलों से कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। पूरी ताकत से हम चुनाव में लगे हुए हैं। हेवेंद्र के नामांकन में पूर्व विधायकों के शामिल न होने की चर्चा रही। अनूप ने भी भरा पर्चा आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. अनूप शर्मा ने भी पर्चा दाखिल किया। सुबह नौ बजे उन्होंने वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज से स्वर्ण जयंती नगर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। यहां से काफिले के साथ दोपहर एक बजे आगरा पहुंचे। अनूप ने कहा कि कार्यकर्ता उनके साथ हैं। वह दमदारी से चुनाव लड़ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी