अलीगढ़ व हाथरस में केंद्रीय भारी उद्योग राज्य मंत्री ने दिए चुनावी टिप्स, कहा- पहले से अधिक सीटों से हो जीत

भाजपा पूरी तरह से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। सोमवार को केंद्रीय भारी उद्योग राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल ने सर्किट हाउस में चुनावी टिप्स दिए। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में पिछली बार से अधिक सीटें आनी चाहिए।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 06:01 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 08:16 AM (IST)
अलीगढ़ व हाथरस में केंद्रीय भारी उद्योग राज्य मंत्री ने दिए चुनावी टिप्स, कहा- पहले से अधिक सीटों से हो जीत
भाजपा पूरी तरह से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता।  भाजपा पूरी तरह से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। सोमवार को केंद्रीय भारी उद्योग राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल ने सर्किट हाउस में चुनावी टिप्स दिए। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में पिछली बार से अधिक सीटें आनी चाहिए, इसलिए आप सभी पूरी ताकत के साथ तैयारी में जुट जाए। नगर निगम, नगर पंचायत, नगर पालिका के पार्षद और सभासद की बड़ी जिम्मेदारी है।

बूथ जीता, चुनाव जीता का नारा

उन्होंने जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख की जिम्मेदारी बताईं। साथ ही बूथ और पन्ना प्रमुख पर काफी जोर दिया। बूथ जीता, चुनाव जीता का नारा भी दिया गया। कहा, भाजपा ने रक्षा, तकनीकी, स्वास्थ्य आदि तमाम क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। ओपेक देशों का पेट्रोलियम ईंधन के ऊपर मोनोपोली रहती है, उसका विकल्प ढूंढते हुए भारतवर्ष में इलेक्ट्रिक वाहन को बढ़ावा दिया गया है। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हथियार एवं तमाम ऐसे सामान जैसे बुलेट प्रूफ जैकेट, कारतूस एवं वाहन जो हमें पहले विदेशों से आयात करने पड़ते थे अब देश में बन रहे हैं। डिफेंस कारिडोर की इसमें बड़ी भूमिका होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को सशक्त करने का काम किया है तो यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मजबूत करने का काम किया है।

इस सरकार में रिकार्ड भुगतान

प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी ने कहा कि प्रदेश में सरकार ने पिडछल़े साढ़े चार वर्ष में गन्ने का रिकार्ड तोड़ भुगतान किया है एवं अपराध और अपराधियों की कमर तोड़ कर रख दी है। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, जिला प्रभारी व एमएलसी श्रीचंद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, सांसद सतीश कुमार गौतम, जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष डा. विवेक सारस्वत, ठा. श्यौराज सिंह, अनीता जैन, जिला महामंत्री शिव नारायण शर्मा, वीएस पाल, वैभव गौतम, मीडिया प्रभारी शैलेंद्र गुप्ता, विशाल देशभक्त मौजूद थे।

सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं : मेघवाल

हाथरस में भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में मेघवाल ने कहा कि विधानसभा 2022 के महत्वपूर्ण चुनाव में कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुटें। वह केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुचाएं। विपक्षी दल जो भ्रम फैला रहे हैं, उसे दूर करें। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 व 35A हटाने, राम मंदिर निर्माण एवं कोरोना जैसी महामारी से देश को बचाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं उसकी प्रशंसा पूरे देश में की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने प्रदेश में गुंडे, माफिया, भूमाफिया राज खत्म कर कानून राज स्थापित किया है।

ये हुए बैठक में शामिल

केंद्रीय राज्य मंत्री ने भाजपा कार्यालय पर विधानसभा चुनाव को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका अध्यक्ष, निर्वाचित सभासदों और सरकार द्वारा नामित सभासदों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जोश भरा। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, जिला प्रभारी देवेंद्र चौधरी, सांसद राजवीर दिलेर, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य समेत कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी