अलीगढ़ में राज्यमंत्री संदीप सिंह समेत 87 कोरोना संक्रमित मिले

दो मरीजों की मृत्यु होने की सूचना भी मिली। 34 मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए। सक्रिय मरीजों की संख्या 353 पहुंच गई है। अब तक कुल 12 हजार 115 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 11 हजार 741 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 01:02 AM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 01:02 AM (IST)
अलीगढ़ में राज्यमंत्री संदीप सिंह समेत 87 कोरोना संक्रमित मिले
अलीगढ़ में राज्यमंत्री संदीप सिंह समेत 87 कोरोना संक्रमित मिले

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : मास्क व शारीरिक दूरी की अनदेखी के चलते संक्रमण दर बढ़ रही है। गुरुवार को 87 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाती व प्रदेश के राज्यमंत्री संदीप सिंह (30) भी हैं। दो मरीजों की मृत्यु होने की सूचना भी मिली। 34 मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए। सक्रिय मरीजों की संख्या 353 पहुंच गई है। अब तक कुल 12 हजार 115 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 11 हजार 741 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

संदीप सिंह की तबीयत कई दिन से खराब चल रही थी। उन्हें क्वार्सी स्थित वरुण हास्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां पर आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया। गुरुवार को रिपोर्ट मिली, इसमें वे संक्रमित पाए गए। उनकी तबीयत में सुधार है और वे मैरिस रोड स्थित घर में होम आइसोलेट हैं।

यहां भी मिले संक्रमित : नदरई लोधा, हीरपुर लोधा, अखन लोधा, खेमपुर चंडौस, कुलदीप विहार, नगला कलां, नुनेर गेट बाबरी मंडी, नगला मान सिंह सब्जी वाली पुलिया, मकदूम पीपल वाली भुजपुरा, गली नंबर दो इकरा कालोनी, क्वार्सी, बनवारीलाल मार्केट, सिविल लाइन, विष्णुपुरी, एडी कालोनी, नगला मौलवी देहली गेट, सराय हकीम, छर्रा, सूर्या सरोवर कालोनी, होटल नगर गांधी पार्क, दुर्गा नगर एटा चुंगी, साई विहार कालोनी, ऊतरा बरला, जमालपुर, जज कंपाउंड, टप्पल, नेताजी कालोनी, नरौजा गोंडा, तेहरा इगलास, सेवनपुर इगलास, कावेरी एनक्लेव, शांति थाम कालोनी, वैष्णोपुरम ,जलाली शेखा, साई मंदिर सूतमिल, केके काटेज बीमा नगर, सहारा देहली रेजीडेंसी ड्रीम्स कुलदीप विहार, गीता विहार कालोनी (क्वार्सी) लोधी विहार, हमदर्द नगर, सुरेंद्र नगर, चिलकौरा, पुष्पलता कुंज कल्याणपुरम, नगला तिकोना, कासिमपुर पावर हाउस, संजय गांधी कालोनी, जीवनगढ़, स्वर्ण जयंती नगर, कल्याणपुर, रघुवीरपुरी, साकेत विहार, उमरारी धरमपुर, क्वार्सी कृषि फार्म आदि।

chat bot
आपका साथी