मंविवि ने शोध पेटेंट कराने के क्षेत्र में बढ़ाए कदम, कम लागत में बढ़ेगी आमदनी Aligarh news

मंगलायतन विश्वविद्यालय शोध के क्षेत्र में निरंतर अपने कदम आगे बढ़ा रहा है। मंविवि व हिमालयन विवि के दो वैज्ञानिकों ने संयुक्त प्रयास से कृषि क्षेत्र में कम लागत में अधिक उत्पादन के लिए होलो एंजाइम का शोध कर पेटेंट कराने के क्षेत्र में अपने कदम बढ़ाए हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 03:25 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 03:25 PM (IST)
मंविवि ने शोध पेटेंट कराने के क्षेत्र में बढ़ाए कदम, कम लागत में बढ़ेगी आमदनी  Aligarh news
मंगलायतन विश्वविद्यालय शोध के क्षेत्र में निरंतर अपने कदम आगे बढ़ा रहा है।

अलीगढ़, जेएनएन : मंगलायतन विश्वविद्यालय शोध के क्षेत्र में निरंतर अपने कदम आगे बढ़ा रहा है। मंविवि व हिमालयन विवि के दो वैज्ञानिकों ने संयुक्त प्रयास से कृषि क्षेत्र में कम लागत में अधिक उत्पादन के लिए होलो एंजाइम का शोध कर पेटेंट कराने के क्षेत्र में अपने कदम बढ़ाए हैं।

कम लागत में बढ़ेगी आमदनी

जाॅइंट रजिस्ट्रार डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि मंगलायतन विश्वविद्यालय और हिमालयन विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयास से माइक्रो बायोलॉजी और फ़ूड प्रोडक्शन के क्षेत्र में विशेष अनुसंधान किया गया है। मंविवि के डॉ. दिनेश शर्मा और हिमालयन विवि के डॉ. देब प्रसाद देव ने यह शोध किया है। इस अनुसंधान में कम लागत में विशेष प्रकार के रसायन बनाने की प्रक्रिया है। जिससे कई प्रकार के प्रोटीन और एंजाइम बनाए जाते है। जो विभिन्न पदार्थों में कई प्रक्रिया उत्पन्न कर एक (होलो एंजाइम) बनाता है। इसको पेटेंट कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। पेंटेट होने के बाद कृषि क्षेत्र के उत्पादन की लागत कम हो जाएगी और उत्पादकता बढेगी। जिससे भारतीय किसानों को बहुत लाभ होगा और खेती के कई क्षेत्र में किसान वैज्ञानिक ढंग से इसका उपयोग कर कम लागत में अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं।

chat bot
आपका साथी