IMA Strike Today: आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगा आइएमए, मरीजों को नहीं होगी परेशानी, जानिए विस्‍तार से Aligarh News

IMA Strike Today इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति ने शुक्रवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया। शहर की हाईटेक लैब पर सुबह आठ बजे से स्थानीय पदाधिकािरयों का मुख्य कार्यक्रम होगा। इमरजेंसी सेवाएं एवं ओपीडी चलती रहेंगी।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 06:22 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 06:22 AM (IST)
IMA Strike Today: आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगा आइएमए, मरीजों को नहीं होगी परेशानी, जानिए विस्‍तार से Aligarh News
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने शुक्रवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया।

अलीगढ़, जेएनएन। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति ने शुक्रवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया। शहर की हाईटेक लैब पर सुबह आठ बजे से स्थानीय पदाधिकािरयों का मुख्य कार्यक्रम होगा। इकसे माध्यम से चिकित्सक हमलों से नाराजगी एवं एकजुटता प्रदर्शित करेंगे। ''योद्धाओं की रक्षा करो'' नारे के हमले रोकने की मांग करेंगे। अध्यक्ष डा. विपिन गुप्ता ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में 724 चिकित्सकों की जान चली गई, लेकिन इसके बाद भी सभी योद्धा लोगों की रक्षा के लिए डटे हुए हैं। सचिव डा. भरत कुमार वार्ष्णेय ने कहा, पिछले दो सप्ताह के अंदर असोम, बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और कई अन्य राज्यों में चिकित्सकों पर हमले हुए हैं। हमारी अपील है कि सभी राज्य चिकित्सकों को सुरक्षा दें। अस्पतालों में सुरक्षा बढाई जाए। डा अभिषेक कुमार सिंह ने कहा हिंसा के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शित करने के लिए डॉक्टर काला बिल्ला, काले झंडे, काले मास्क, काली रिबन, काली शर्ट पहनकर नाराजगी प्रकट करेंगे। यह विरोध प्रदर्शन कार्यस्थलों और संगठन के भवन पर होगा। आमजन को कोई समस्या नहीं होगी। इमरजेंसी सेवाएं एवं ओपीडी चलती रहेंगी।

chat bot
आपका साथी