अफसरों की अनदेखी : नालियां बनी नहीं, सड़कों पर बह रहा पानी Aligarh News
शहर के पॉश इलाके भी समस्याओं से जूझ रहे हैं। सिविल लाइंस क्षेत्र में धौर्रा से सटे चिलकोरा रोड पर बसी आबादी मूलभूल सुविधाओं से वंचित है। वाटर लाइन नहीं है इसीलिए घरों तक पानी के कनेक्शन नहीं पहुंचे।
अलीगढ़, जेएनएन। शहर के पॉश इलाके भी समस्याओं से जूझ रहे हैं। सिविल लाइंस क्षेत्र में धौर्रा से सटे चिलकोरा रोड पर बसी आबादी मूलभूल सुविधाओं से वंचित है। वाटर लाइन नहीं है, इसीलिए घरों तक पानी के कनेक्शन नहीं पहुंचे। सड़क, नालियां भी न बन सकीं। घरों से निकला पानी सड़कों पर बहता है। क्षेत्रीय लोगों ने समस्याओं के निस्तारण की मांग की है।
यह हैंं मौजूदा हालात
क्वार्सी बाईपास से चिलकोरा होकर दैवसेनी तक मार्ग निकलता है। इस मार्ग पर कई गली, मोहल्ले, कॉलोनियां बसी हुई हैं। सड़कें पक्की न होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जगह-जगह गड्ढे हैं, जिनमें पानी भरा है। अक्सर वाहन इन गड्ढाें में फंस जाते हैं। बारिश के दिनों में और बुरे हालात बनते हैं। घरों से निकलना दुश्वार हो जाता है। पार्षद शाकिर अली ने बताया कि ये क्षेत्र पहले ग्राम पंचायत में था, जो अब नगर निगम सीमा में शामिल हो चुका है। निगम ने यहां कोई विकास कार्य नहीं कराया। वाटर लाइन तक नहीं बिछाई गई। घरों में पानी के कनेक्शन नहीं हैं। लोगों ने घरों में सबमर्सिवल लगवाए हैं। सफाई कर्मचारी भी यहां नहीं आते। कूड़े ढेर लगे रहते हैं। क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर विकास की मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्य शुरू नहीं कराया गया है। स्ट्रीट लाइट न होने से शाम ढलते ही यहां सड़कों पर अंधेरा छा जाता है। रात में गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता और हादसे हो जाते हैं। विकास कार्यों को लेकर उच्चाधिकारियोें से मांग की जाएगी।
बहुत बुरे हालात हैं। बारिश के बिना भी सड़कों पर पानी भर जाता है। पैदल भी निकलना मुश्किल है। अधिकारियों को देखना चाहिए।
डॉ. जाहिद मलिक
क्षेत्र में काफी समस्याएं हैं। इस ओर नगर निगम को ध्यान देना चाहिए। सड़कें ही बन जाएं तो काफी राहत मिले।
इमरान खान