Aligarh MLA SO Assault Case: रात में बिगड़ गई थी इगलास विधायक की तबीयत

अलीगढ़ के गौंडा थाने में एसओ अनुज सैनी से हुई मारपीट के बाद बुधवार रात इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी की तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 11:42 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 07:10 AM (IST)
Aligarh MLA SO Assault Case: रात में बिगड़ गई थी इगलास विधायक की तबीयत
Aligarh MLA SO Assault Case: रात में बिगड़ गई थी इगलास विधायक की तबीयत

अलीगढ़ जेएनएन: अलीगढ़ के गौंडा थाने में एसओ अनुज सैनी से हुई मारपीट के बाद बुधवार रात इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी की तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पूरी रात भर्ती रहे। गुरुवार सुबह 11 बजे अस्पताल से चले आए। उसके बाद घर आकर आगरा चले गए। दिनभर विधायक का फोन बंद रहा। शाम सात बजे दिल्ली होकर घर लौटे।

विधायक को है डायबिटीज  

बुधवार को गौंडा थाने की घटना के बाद देरशाम तक विधायक चक्करघिन्नी बने रहे। रात करीब नौ बजे  खाली हो पाए। इसके बाद इगलास में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुला लिया। यहां से रात 11 बजे रेलवे रोड स्थित अपने आवास पर पहुंचे। विधायक ने बताया कि उनकी तबीयत बिगड़ गई। चक्कर आने लगे और गर्दन में पीछे दर्द होने लगा। परिवार के लोग घबरा गए। बड़े भाई सुरेंद्र सहयोगी रात 1:30 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। यहां घबराहट और बढ़ गई। इमरजेंसी में डॉक्टर सचिन ने चेकअप किया। रात में सीएमओ बीपीएस कल्याणी भी पहुंच गए। उन्होंने कहा कि ज्यादा दिक्कत हो तो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जाए। 

सिर पिलर से टकराया

विधायक ने बताया कि उन्हें डायबिटीज है। बुधवार को दिनभर कुछ खाया नहीं था, इससे तबीयत बिगड़ गई। सिर पर सूजन के बारे में विधायक ने कहा कि मारपीट में उनका सिर पिलर से टकरा गया था, इससे सूजन आ गई है। डॉक्टरों ने सीटी स्कैन के लिए लिखा। डॉक्टर का कहना था कि हाइपर टेंशन की शिकायत है, इसलिए घबराहट हो रही थी। 

इंतजार करता रहा अस्पताल स्टाफ 

विधायक जिला अस्पताल से बिना बताए ही चले आए। गुरुवार को पूरे दिन अस्पताल में डॉक्टर इंतजार करते रहे। उन्होंने सोचा की सीटी स्कैन कराने गए होंगे। देररात नहीं लौटे। विधायक का कहना है कि वह स्टाफ को बताकर आए थे। 

क्षेत्रीय संगठन मंत्री की शरण में पहुंचे 

गुरुवार दोपहर बाद विधायक ने आगरा पहुंचकर क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी ङ्क्षसह से मुलाकात कर पूरा मामला बताया। यह भी कहा कि संगठन साथ है, इसलिए दिक्कत नहीं है। सहयोगी ने यह भी बताया कि उन्होंने आगरा में फैमिली डॉक्टर को भी दिखाया है। अभी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं। 

कई घंटे तक नहीं मिली सूचना 

मारपीट व कार्रवाई के बाद से तमाम कार्यकर्ता गुरुवार को विधायक से मिलना चाह रहे थे। उनके घर भी पहुंच गए। विधायक आगरा चले गए। फोन भी बंद थे। बड़े भाई सुरेंद्र सहयोगी से बात हुई तो वह भी कुछ नहीं बता सके। शाम पांच बजे उन्होंने बताया कि विधायक दिल्ली में पूर्व सांसद विनय कटियार से मिलने गए हैं। वहां से शाम सात बजे लौटे। 

chat bot
आपका साथी