World Water Day : आज पानी नहीं बचाएंगे तो कल कहां से लाएंगे Aligarh news
कभी बर्तन कभी शेविंग नहाते या फिर सफाई करते तो कभी गाड़ी धोते समय हम लोग बेवजह पानी बर्बाद करते हैं। किसी के टोकने पर अपनी गलती मानने के बजाय झगड़ा करना शुरू कर देते हैं। पूरे विश्व में पीने योग्य पानी की स्थित बेहद खराब होती जा रही है।
अलीगढ़, जेएनएन : कभी बर्तन, कभी शेविंग, नहाते या फिर सफाई करते तो कभी गाड़ी धोते समय हम लोग बेवजह पानी बर्बाद करते हैं। किसी के टोकने पर अपनी गलती मानने के बजाय झगड़ा करना शुरू कर देते हैं। जबकि पूरे विश्व में पीने योग्य पानी की स्थित बेहद खराब होती जा रही है। पानी का कुछ हिस्सा ही पीने योग्य है। हम पानी बचाने की जगह उसे फैलाकर बर्बाद कर रहें है।
एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली
लोगों को यही समझाने और जल संरक्षण के प्रति जागरुक करने के लिए सोमवार को शिवदान सिंह इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने नगर में विश्व जल दिवस पर जल बचाने के लिए जन जागरुकता रैली निकाली। कैडेट्स ने पानी को कैसे बचाया जा सकता है यह बताने के साथ ही लोगों से पेड़ लगाने व पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील की। प्रधानाचार्य कुशलपाल सिंह ने विद्यार्थियों को पानी बचाने के लिए कृत संकल्पित रहने व दूसरों को भी पानी बचाने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। वहीं गांव पढ़ील के उच्च प्राथमिक विद्यालय में विश्वजल दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। शिक्षिका राजेश्वरी देवी ने कहा कि जल नहीं होगा तो कल नहीं होगा। उन्होंने बच्चों से पानी बचाने की अपील की। इस मौके पर ऊषा रानी, मंजू देवी, सुनीता देवी, नवज्योति राणा, भीमसेन, लव उपाध्याय आदि थे।