Waterlogging in Aligarh : कहीं जलभराव है तो सीधे कीजिए अफसरों को फोन, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

बारिश तो थम गई प्रमुख मार्गों से पानी भी उतर गया है। लेकिन निचले इलाके अभी भी जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे इलाकों में नगर निगम द्वारा पंप सेट लगाकर पानी निकाला जा रहा है। निगम अधिकारियों के नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 05:51 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 05:51 PM (IST)
Waterlogging in Aligarh : कहीं जलभराव है तो सीधे कीजिए अफसरों को फोन, जारी किए हेल्पलाइन नंबर
निगम अधिकारियों के नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं।

अलीगढ़, जेएनएन। बारिश तो थम गई, प्रमुख मार्गों से पानी भी उतर गया है। लेकिन निचले इलाके अभी भी जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे इलाकों में नगर निगम द्वारा पंप सेट लगाकर पानी निकाला जा रहा है। निगम अधिकारियों के नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं। ये नंबर निगम के हेल्पलाइन नंबर होंगे। कोई भी व्यक्ति इन पर संपर्क कर जलभराव की समस्या बता सकता है। निगम टीम की तत्काल पहुंचेगी। नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने गुरुवार को यही दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उधर, केला नगर की गली एक में दूषित पानी की आपूर्ति काे लेकर लोगों ने जाम-प्रदर्शन किया। जांच के लिए जल निगम की टीम को भेजा गया है।

जनजीवन अस्‍त व्‍यस्‍त

शहर में जल निकासी के लिए निगम की 80 टीमें सक्रिय हैं, जो अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त के नेतृत्व में राहत कार्य में जुटी हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि पिछले दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। कई जगह जलभराव की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। त्वरित एक्शन लेने के लिए अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, महाप्रबंधक जल, अधिशासी अभियंता जल निगम, सहायक अभियंता जल, अवर अभियंता जल और सभी सीवर प्रभारी के नंबर सार्वजनिक किए गए हैं। इन नंबरों को कोई भी व्यक्ति संपर्क कर सकता है। ये नंबर अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त (7042602888), सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह (9411090288), महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा (8218321633), अधिशासी अभियंता जल निगम पंकज रंजन (9557980846), सहायक अभियंता जल लक्ष्मण सिंह (9456210426), अवर अभियंता जल हेमेंद्र गौतम (6396570824), सीवर प्रभारी मुबाशिर आदिल (9105053449), वशिष्ठ मौर्य (9997451666), दिव्यांशु 7906958525), चंदन सिंह 8126663444) के हैं। इसके साथ-साथ नगर निगम कंट्रोल रूम (7500441344), कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (05712750250) के अलावा व्हाट्सएप पर सूचना देने के लिए 9568001883 पर संपर्क किया जा सकता है। नगर आयुक्त ने कहा कि बारिश के दौरान कुछ समय के लिए जलभराव एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। नगर निगम अपने सीमित संसाधनों के बल पर दिन-रात जल निकासी के लिए तत्पर्य है। नागरिकों की सुविधा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के नंबरों को हेल्पलाइन नंबर के रूप में सार्वजनिक किया गया है। नागरिक सीधे इन नंबरों पर जलभराव और जल निकासी के लिए संपर्क कर सकते हैं।

दूषित पानी पीने से बच्चे बीमार

केला नगर की गली नंबर एक में नलों से दूषित पानी आ रहा है। इस पर गुस्साए लोगों ने गुरुवार को जाम-प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया पानी का रंग खून जैसा है। बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। एक बच्चे की मौत हो चुकी है। जाम की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगाें को समझा बुझाकर जाम खुलवाया गया। जल निगम की टीम को भी बुलाया गया है।

chat bot
आपका साथी