रास्ता न मिला तो अधूरा ही छोड़ दिया नाला, जानिए क्या है मामला Aligarh news

शहर में एक नाला इसीलिए अधूरा पड़ा कि उसे आगे बढ़ाने के लिए रास्ता नहीं मिला। न ही संबंधित विभाग ने इसके लिए कोई ठोस प्रयास किए। डेढ़ साल से यह नाला यूंही पड़ा हुआ है। अनियोजित विकास कार्याें की ये भी एक बानगी है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 01:09 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 01:17 PM (IST)
रास्ता न मिला तो अधूरा ही छोड़ दिया नाला, जानिए क्या है मामला Aligarh news
सिविल लाइंस क्षेत्र के मोहन नगर फिरदौस नगर में डेढ़ साल पूर्व नाला निर्माण हुआ था।

अलीगढ़, जेएनएन।  शहर में एक नाला इसीलिए अधूरा पड़ा कि उसे आगे बढ़ाने के लिए रास्ता नहीं मिला। न ही संबंधित विभाग ने इसके लिए कोई ठोस प्रयास किए। डेढ़ साल से यह नाला यूंही पड़ा हुआ है। अनियोजित विकास कार्याें की ये भी एक बानगी है। ऐसे ही विकास कार्य हुए तो शहरवासियों को सहुलियतें मिलना तो दूर, मुसीबतें खड़ी हो जाएंगी। जलनिकासी के लिए जब नाले ही अधूरे रहेंगे तो जलभराव होना स्वाभिक है।

डेढ़ साल पहले हुआ था नाला निर्माण

सिविल लाइंस क्षेत्र के मोहन नगर फिरदौस नगर में डेढ़ साल पूर्व नाला निर्माण हुआ था। आरसीसी का यह नाला करीब चार फुट चाैड़ा बनाया गया। दोनों साइड से आरसीसी की दीवार बनी। एएमयू के वाइल्ड लाइफ साइंस डिपार्टमेंट के गेट पर आकर निर्माण कार्य रोक दिया गया। बताया किया कि एएमयू प्रशासन ने रास्ता नहीं दिया। न ही विभाग ने आगे कोई प्रयास किए। संपर्क नाले से यह नाला न जुड़ने पर पानी छोड़ा नहीं गया। तभी से यह नाला अधूरा और सूखा पड़ा हुआ है।

कांग्रेस नेता ने किया था दौरा

कांग्रेस नेता आगा यूनुस ने स्थानीय लोगों के साथ यहां दौरा किया। उन्होंने अधूरे नाले की हालत देख नगर निगम के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जलनिकासी से होने से आबादी में पानी भर रहा है। बारिश में बुरा हाल हो जाता है। लाखों रुपये खर्च कर नाला निर्माण तो कराया गया, लेकिन इसे पूरा नहीं कराया। निर्माण कार्य शुरू करने से पहले ही रूटमैप तैयार किया जाता है। जब अड़चन थी तो नाला निर्माण कार्य शुरू ही क्यों कराया गया। स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता के पैसे की बर्बादी और धोखा दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नगर निगम इस नाले को सात दिन में पूरा कराए, वरना स्थानीय लाेगों के साथ सेवा निगम पर धरना दिया जाएगा। नाला निर्माण में जो खर्चा हुआ है उसकी वसूली संबंधित अधिकारियों से की जाए। कांग्रेस नेता के साथ दौरे पर अहमद अली, डा. सुहैल बेग, नदीम अल्वी थे।

chat bot
आपका साथी