पुलिस नहीं सुन रही तो आइजी को करिए फोन

कोरोना के चलते पुलिस की कार्यप्रणाली में भी बदलाव आया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 01:48 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 01:48 AM (IST)
पुलिस नहीं सुन रही तो आइजी को करिए फोन
पुलिस नहीं सुन रही तो आइजी को करिए फोन

जासं, अलीगढ़ : कोरोना के चलते पुलिस की कार्यप्रणाली में भी बदलाव आया है। लॉकडाउन में जहां पुलिस ने लोगों के बीच जाकर छवि सुधारी, वहीं अब अनलॉक में फिर से शिकायतें बढ़ गई हैं। लोग थाने-चौकियों के चक्कर काट रहे हैं, मगर पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। पुलिसकर्मियों के दु‌र्व्यवहार के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लोगों की इन्हीं समस्याओं के निवारण के लिए दैनिक जागरण के विशेष कार्यक्रम 'प्रश्न पहर' में अलीगढ़ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) पीयूष मोर्डिया को आमंत्रित किया गया है। पुलिस से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या के लिए आप उन्हें फोन कर सकते हैं, सुझाव भी दे सकते हैं। चुनिदा सवाल-जवाब प्रकाशित किए जाएंगे।

दिन : गुरुवार, 22 अक्टूबर

समय : दोपहर 3 से 4 बजे

फोन : 7351124145

chat bot
आपका साथी