प्रशासन ने फेरी आंखें, तो खुद संभाल ली कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कमान, जानिए कैसे

कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। यह दिनो- दिन घातक हो रही है। संक्रमित मरीजों की हर रोज संख्या 400 पार हो रही है। प्रशासनिक व्यवस्थाएं हांफ रही हैं। संक्रमित मरीजों के लिए सरकारी व निजी कोविड हास्पिटल में जगह नहीं है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 05:58 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 05:58 PM (IST)
प्रशासन ने फेरी आंखें, तो खुद संभाल ली कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कमान, जानिए कैसे
कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। यह दिनो- दिन घातक हो रही है।

अलीगढ़, जेएनएन। कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। यह दिनो- दिन घातक हो रही है। संक्रमित मरीजों की हर रोज संख्या 400 पार हो रही है। प्रशासनिक व्यवस्थाएं हांफ रही हैं। संक्रमित मरीजों के लिए सरकारी व निजी कोविड हास्पिटल में जगह नहीं है। सैनिटाइजन स्प्रे की व्यवस्थाएं बेहाल हैं। सरकारी अफसरों ने जब इस दायित्व से आंखें फेंरी, तो पूर्व विधायक व हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल ने खुद पीठ पर स्प्रे मशीन लादी। निकल पड़े शहरी व ग्रामीण अचंल में। वे मकानों से लेकर झौपडियों में खुद स्प्रे कर रहे हैं। लगातार इस मेहनत से जब शरीद जवाब देने लगा तो निजी खर्चे पर मोबाइल व्हीकल स्प्रे सिस्टम की व्यवस्था की है। पहले बंसल मैन्युअहल स्प्रे मशीन से 20 से 25 घर स्प्रे करते थे। वह अब चार से पांच गांव में 150 से अधिक घर व झौपड़ियों में स्प्रै कर रहे हैं। 

सैनिटाइजर के साथ बांट रहे हैं काड़ा व मास्क

हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश के प्रभारी विवेक बंसल ने कोल विधानसभा के धनीपुर विकास खंड के गांव नगला तेजा, नगला आशा व नगला पूसा में सैनिटाईज़ेशन किया। साथ ही क्षेत्रीय नागरिकों को मास्क एवं सैनीटाईज़नर व काड़े के पैकेट वितरित किए। बंसल ने ग्रामीणों से कोरोना वायरस से बचाव व गाइड लाइन का पालन करने की अपील की। उनसे घरों में ही रहकर वचाव करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी, वे कस्बा व शहरी क्षेत्रों में तो हरगित न जाएं। खेतों में काम करने से कोई नुकसान नहीं। मास्क या गमछा से मुंह जरुर ढक लें। इस मौके पर डा. पुष्कर, देशराज डीलर, जयपाल लाइनमैन, भगवान् सिंह, रामस्वरूप, मुबीन खान, पिंकू बघेल, आदि मौजूद थे। 

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद बढ़े तेल के दामों की निंदा 

पश्चिम बंगाल, असम सहित पांच राज्यों में हुए विधानसभा नतीजों के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने लगे हैं। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश के प्रभारी विवेक बंसल ने कहा है कि इन राज्यों में विधानसभा चुनाव व उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव खत्म होते ही केंद्र सरकार ने पेट्रोल - डीजल की कीमतें बढ़ानी शुरू कर दी हैं। सरकार का ये कदम सरकार के अमानवीय चेहरे को दर्शाता है, क्योंकि कोरोना महामारी का दूसरी लहर काफी भयानक रूप से आई है। जिसके चलते पूरे देश में हज़ारों लोगों की जानें जा रही हैं। देश में हाहाकार मचा हुआ है उस स्थिति में सरकार द्वारा पहले से ही आसमान छूती कीमतों को और बढ़ाया जाना देश की जनता के साथ काफ़ी क्रूर व्यवहार है।इस समस्या को लेकर वह राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन देना चाहता था, लेकिन प्रशासनिक अफसरों ने प्रदर्शन स्थल पर आने में असमर्थता जताई। इसके चलते कांग्रेसी ज्ञापन नहीं दे सकी।

chat bot
आपका साथी