पांच से अधिक मरीज मिले तो तीन दिन कंटेनमेंट जोन में होगा लॉकडाउन Aligarh News

किसी भी क्षेत्र में पांच से अधिक मरीज मिलने पर उस कंटेनमेंट जोन को तीन दिन के लिए पूर्ण बंद किया जाएगा। डीएम ने इसके लिए एडीएम सिटी सिटी मजिस्ट्रेट से रिपोर्ट मांगी है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Thu, 09 Jul 2020 11:41 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 10:26 AM (IST)
पांच से अधिक मरीज मिले तो तीन दिन कंटेनमेंट जोन में होगा लॉकडाउन Aligarh News
पांच से अधिक मरीज मिले तो तीन दिन कंटेनमेंट जोन में होगा लॉकडाउन Aligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]: किसी भी क्षेत्र में पांच से अधिक मरीज मिलने पर उस कंटेनमेंट जोन को तीन दिन के लिए पूर्ण बंद किया जाएगा। डीएम ने इसके लिए एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट से रिपोर्ट मांगी है। डोर टू डोर सर्वे में ग्रामीण क्षेत्र में 99 व शहरी क्षेत्र में 166 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इन सभी के सैंपल लिए गए हैं। 19 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। 

एसडीएम करें 20 गांव का निरीक्षण

गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक में डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि एसडीएम हर दिन 20 गांवों का निरीक्षण करें। कंट्रोल रूम की प्रभारी ने बताया कि आशा स्वास्थ्य परीक्षण का काम सही ढंग से नहीं कर रहे हैं। फीडबैक लेने पर अतरौली के मरीजों ने बताया कि चिकित्सक जांच नहीं कर रहे हैं। अब कोरोना संक्रमितों को भर्ती होने के दसवें दिन डिस्चार्ज किया जाएगा। डोर टू डोर सर्वे में ग्रामीण क्षेत्र में 99 व शहरी क्षेत्र में 166 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इन सभी के सैंपल लिए गए हैं। 19 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। 

सामुदायिक प्रसार नहीं, 368 में से पांच ही मिले पॉजिटिव 

डीएम ने बताया कि पांच स्थानों से 368 लोगों की सैंपङ्क्षलग कराई गई। इनमें से पांच लोग ही संक्रमित मिले है। इससे पहले भी 14 स्थानों से 1315 लोगों की जांच कराई गई थी। इनमें 22 लोग संक्रमित मिले थे। तालानगरी से 107 सैंपल लिए गए थे। इनमें चार संक्रमित मिले। इसी तरह केशव धाम से 91 सैंपल लिए गए थे। यहां पर एक भी संक्रमित नहीं था। मंडलायुक्त कार्यालय में 16 लोगों के सैंपल हुए। यहां भी कोई संक्रमित नहीं मिला। 64 होमगार्ड की जांच में  एक संक्रमित मिला। इसलिए संक्रमण का सामुदायिक फैलाव नहीं है।

chat bot
आपका साथी