नहीं बांधे पशु तो युवक ने कर दी पत्‍नी की हत्‍या Aligarh News

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के गभाना थाना क्षेत्र के गांव पला सल्लू में शुक्रवार को दंपती के बीच हुए विवाद में गुस्साए पति ने पत्नी को नुकीले हथियार से प्रहार कर मौत के घाट उतार

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 07:00 PM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 07:00 PM (IST)
नहीं बांधे पशु तो युवक ने कर दी पत्‍नी की हत्‍या Aligarh News
नहीं बांधे पशु तो युवक ने कर दी पत्‍नी की हत्‍या Aligarh News

 अलीगढ़ जेएनएन: उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़  के गभाना थाना क्षेत्र के गांव पला सल्लू में शुक्रवार को दंपती के बीच हुए विवाद में गुस्साए पति ने पत्नी को नुकीले हथियार से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लियौ। 

पति गिरफ़तार 

गांव पला सल्लू निवासी गंगा सहाय बघेल गांव के ही ईट भट्टे पर चौकीदारी करता है। इंस्पेक्टर गभाना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे गंगा सहाय का पत्नी सतीशनी देवी में पशुओं को बांधने को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद में गंगा सहाय ने गुस्से में आकर पत्नी पर नुकीले हथियार (सब्बल) से हमला कर दिया, जिससे कुछ ही देर में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के प्रत्यक्षदर्शी गंगा के बेटे मदन ने शोर मचाया तो लोग मौके पर पहुंचे। 

पहली पत्‍नी की हो गई थी मौत 

बकौल इंस्पेक्टर, घटना के बाद भाग रहे आरोपित पति गंगा सहाय को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि सतीशनी देवी गंगा सहाय की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी की करीब 22 वर्ष पूर्व डिलेवरी के दौरान मौत हो गई थी। दोनों से गंगा सहाय के पास पांच -पांच बच्चे हैं। सतीशनी का मायका कासगंज के थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव नवादा में हैं। जानकारी पाकर घटनास्थल का सीओ देवी गुलाम, फोरेंसिक टीम ने भी निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए।

ऐसी क्या बात हुई जो पत्नी को मौत के घाट उतार दिया

गंगा सहाय के 13 वर्षीय बेटे मदन के अनुसार दोपहर में पिता गंगा सहाय, मां सतीशनी देवी ने उसके तथा बहन आरती, संगीता, काजल व भाई गोङ्क्षवदा के साथ बैठकर खाना खाया। कुछ देर बाद जब वह भाई बहन के साथ खेलने चला गया तो पशुओं को बांधने को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। शोर सुनकर वह दौड़कर घर पहुंचा तो उसके पिता मां सतीशनी देवी के साथ मारपीट कर रहे थे तो और गुस्से में उठाकर सब्बल मां के सिर में मार दिया, जिससे मां लहुलुहान होकर गिर पड़ीं। उसके शोर मचाने पर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए और डॉक्टर को बुलाकर लाए, लेकिन तब तक मां की मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी