अलीगढ़ में बाइक मैकेनिक का शव पेड़ पर लटका मिला

अलीगढ़ जासं खैर थाना क्षेत्र में एक युवक ने शनिवार की सुबह को संदिग्ध हालात में पेड़ पर फ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 12:43 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 12:43 AM (IST)
अलीगढ़ में बाइक मैकेनिक का शव पेड़ पर लटका मिला
अलीगढ़ में बाइक मैकेनिक का शव पेड़ पर लटका मिला

अलीगढ़, जासं: खैर थाना क्षेत्र में एक युवक ने शनिवार की सुबह को संदिग्ध हालात में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक की मौत से स्वजनों में कोहराम मच गया।

थाना इगलास क्षेत्र के गांव जिरौली हाल निवासी गांव नायल 25 वर्षीय ओमवीर पुत्र संतोष खैर क्षेत्र में अपने एक रिश्तेदार के घर रह रहा था। वह यहां बाइक मैकेनिक का काम करता था। स्वजनों के अनुसार ओमवीर कुछ दिन से मानसिक तनाव में था। शुक्रवार की शाम को अचानक वह घर से बाहर गया था और घर वापस नहीं पहुंचा। सुबह थाना पुलिस ने स्वजनों को सूचना दी। स्वजन घटना स्थल पर पहुंच गए। युवक गौंड़ा-इगलास मार्ग पर जीडी पब्लिक स्कूल के पास जंगल में पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर उस पर झूल गया। शनिवार की सुबह कुछ लोगों ने ओमवीर का शव पेड़ से लटका देखा तो शोर मचा दिया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। जिस पेड़ पर युवक लटका था उस पेड़ पर अपना नाम और मोबाइल नंबर लिखा था। पुलिस ने मोबाइल नंबर को मिलाया तो मृतक ओमवीर के जीजा ललित पुत्र चखदास निवासी गांव नायल ने उठाया और पुलिस ने पूरी घटना के बारे में सूचना दी। सूचना पर मृतक के जीजा व बहन गांव पहुंच गए। कोतवाल प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक ओमवीर अपने बहनोई ललित के यहां कई वर्षो से रहता था और बाइक मैकेनिक का कार्य करता था। घटना की जांच की जा रही है। शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी